Sunday , 6 September 2026
Breaking News

पूर्वानुसार ही छात्रवृत्ति देने की मांग

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के संबंध में जारी संशोधित आदेश को लागू नहीं करने के संबंध में अतिरिक्त जिला कलेक्टर महेंद्र लोढ़ा को ज्ञापन सौंपा।

Demand for giving scholarship in advance National Schlorship portal New Dehli Student Chief Minister Rajasthan Narendra Modi Prime Minister

राजस्थान सरकार द्वारा जनहित एवं विशेषकर अल्पसंख्यक समुदाय के हितार्थ की जा रही योजनाओं से पूर्णता संतुष्ट है। “आप की सरकार सबका साथ सबका विकास” की नीति पर कार्य कर रही है। लेकिन सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा अल्पसंख्यक छात्र छात्राओं की छात्रवृत्ति के संबंध में संशोधित आदेश विधि विरुद्ध एवं मनमानी तौर पर दिया गया है। उक्त संशोधित आदेश पर रोक लगाई जाए साथ ही संशोधित आदेश के मध्य संख्या 02 में उल्लेखित किया है कि अन्य पिछड़ा वर्ग ओबीसी छात्र-छात्रा अल्पसंख्यक वर्ग का ना हो, उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में ₹10,0000 तक वार्षिक आय सीमा वाले निम्नलिखित 17 प्राथमिकता वाले परिवारों के विद्यार्थी ही आवेदन कर सकेंगे। बीपीएल श्रेणी, तलाकशुदा परिवारों को वरीयता दी गई है जो कि सरासर गलत है। उत्तर मैट्रिक छात्रवृत्ति के संबंध में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा ऑनलाइन आवेदन के संबंध में विज्ञप्ति जारी की गई विज्ञप्ति के अनुपालना में गत वर्षों के अधीन ही अल्पसंख्यक छात्र छात्राओं के द्वारा ऑनलाइन आवेदन कर जमा किए जा चुके हैं। साथ ही उक्त संशोधित आदेश लागू कर दिया गया तो अल्पसंख्यक छात्र छात्राओं एवं इसी वर्ग के छात्र छात्राओं के शिक्षण पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। जिससे बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का उद्देश्य आर्थिक तंगी के कारण पूरा नहीं हो सकेगा। इसलिए उक्त संशोधित आदेश को लागू नहीं किया जाए एवं पूर्वानुसार गत वर्षो के अधीन उच्च वर्ग के छात्र छात्राओं को छात्रवृत्ति का लाभ दिलवाया जाए। जिससे सबका साथ सबका विकास के नीति पूर्णता सफल हो सकेगी।
इस मौके पर अमरजीत सिंह, हासिम खान, अनिल जैन, तौफीक मोहम्मद, विनोद जैन, अकरम खान मोहम्मद अकरम, आमिर अली, मोहम्मद इकबाल सहित कई लोग मौजूद थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Basda bonli farmer police forest Sawai Madhopur News 19 Aug 26 Vikalp Times

खेत में किसान की संदिग्ध मौ_त, श_व पर मिले का_टने के निशान

सवाई माधोपुर/बौंली: बासड़ा बने सिंह गांव में मंगलवार रात खेत की रखवाली करने गए 66 …

Transfers of 26 IAS and 53 RAS officers Sawai Madhopur CEO Gaurav Budania transferred Vikalp Times

26 IAS-53 RAS के तबादले, सवाई माधोपुर CEO गौरव बुडानिया का ट्रांसफर, ये होंगे नए सीईओ

सवाई माधोपुर: राज्य सरकार (Government of Rajasthan) ने देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए …

Reservation finalized for 6 local bodies in Sawai Madhopur district Vikalp Times

सवाई माधोपुर जिले के 6 निकायों में आरक्षण तय, 69 महिलाएं बनेंगी पार्षद

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के 6 नगरीय निकायों (Nagariya Nikay Chunav) में वार्ड आरक्षण …

Journalist Rajesh Goyal honored at the Independence Day celebration in Sawai Madhopur Vikalp Times

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पत्रकार राजेश गोयल हुए सम्मानित

सवाई माधोपुर: 80वें स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2026) के अवसर पर जिला प्रशासन की ओर …

What happened suddenly before the Panchayati Raj elections The lottery was postponed Vikalp Times

पंचायतीराज चुनाव से पहले अचानक क्या हुआ? लॉटरी टली, सियासी हलचल तेज!

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायतीराज (Panchayati Raj) संस्थाओं के वार्डों के आरक्षण (Reservation) की लॉटरी …

Leave a Reply

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !