Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

कार मांगी, फिर शादी से मुकरा! Video Call के बाद 17 वर्षीय लड़की की मौ_त

कोटा: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के राजगढ़ (Rajgarh) जिले के जीरापुर क्षेत्र की 17 वर्षीय युवती की कोटा (Kota) में इलाज के दौरान मौ_त हो गई। युवती ने 1 जुलाई को आ_त्मह_त्या का प्रयास किया था। गंभीर हालत में पहले उसे झालावाड़ अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से बाद में बेहतर इलाज के लिए कोटा रेफर किया गया था। लंबे इलाज के बाद उसकी मौ_त हो गई।

 

Kota Jhalawar madhya pradesh engenement car 22 july 26 vikalp times

 

परिजनों का आरोप है कि युवती की करीब दो वर्ष पहले राजस्थान (Rajasthan) के झालावाड़ (Jhalawar) जिले के रहने वाले विशाल नामक युवक से सगाई (Engagement) हुई थी। दोनों परिवारों की सहमति से दीपावली (Diwali) के बाद शादी (Marriage) तय थी। परिवार का कहना है कि सगाई के बाद युवक ने युवती पर मानसिक दबाव बनाना शुरू कर दिया और शादी के लिए कार की मांग भी की। परिजनों के अनुसार, उन्होंने कार देने की बात भी मान ली थी।

मृ_तका की मां का आरोप है कि बाद में युवक ने शादी से इनकार कर दिया और किसी दूसरी लड़की से विवाह करने की बात कही। इससे युवती मानसिक रूप से बेहद परेशान रहने लगी। परिवार का कहना है कि रिश्ता टूटने और सामाजिक बदनामी के डर से वह तनाव में थी।

परिजनों के अनुसार, घटना वाले दिन युवती युवक से वीडियो कॉल (Video Call) पर बात कर रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उसने आ_त्मघाती कदम उठा लिया। घटना के समय युवक के परिवार के कुछ सदस्य भी वहां मौजूद थे। इसके बाद परिजन उसे तत्काल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौ_त हो गई।

मध्य प्रदेश के जीरापुर थाना के एएसआई मांगीलाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती की सगाई झालावाड़ के एक युवक से हुई थी, लेकिन बाद में युवक ने शादी करने से इनकार कर दिया। इससे आहत होकर युवती ने आ_त्मघाती कदम उठाया। परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमॉर्टम कराया गया है और उनके बयान दर्ज किए जा रहे हैं। शिकायत के आधार पर युवक के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Education Minister Madan Dilawar VDO Transfer money sangod panchayta samiti kota Vikalp Times

‘मैं मंत्री का खास हूं…’ ट्रांसफर के नाम पर व_सूली का खुलासा!

कोटा: शिक्षा एवं पंचायती राज मंत्री (Minister of Education and Panchayati Raj) मदन दिलावर (Madan …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

24 घंटे में नाबालिग का रेस्क्यू, बहला-फुसलाकर ले जाने वाला आरोपी पुलिस के शिकंजे में

सवाई माधोपुर: महिला थाना पुलिस (Mahila Thana Police Sawai Madhopur) ने नाबालिग के अप_हरण के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !