बिहार: बिहार में चल रहे मतदाता सूची पुनरीक्षण पर उच्चतम न्यायालय ने अंतरिम रोक लगाने से इंकार कर दिया है। अब इस मामले में गुरुवार को सुनवाई होगी। इस मामले में वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल, अभिषेक मनु सिंघवी, शादाब फरासत और गोपाल शंकरनारायणन ने सुप्रीम कोर्ट में तत्काल सुनवाई की मांग की है। न्यायमूर्ति सुधांशु धूलिया और न्यायमूर्ति जयमाल्या बागची की पीठ के समक्ष दलील देते हुए वरिष्ठ वकीलों ने कहा कि चुनाव आयोग के फैसले से लाखों मतदाताओं, खासकर महिलाओं और गरीब लोगों के अधिकारों पर गंभीर खतरा मंडरा रहा है।
सिंघवी ने कहा कि 8 करोड़ मतदाता हैं और 4 करोड़ को गणना करनी है। आरजेडी के तरफ से पेश हुए सिब्बल ने कहा कि यह एक असंभव कार्य है। शंकरनारायणन ने कहा कि वह आधार कार्ड, मतदाता कार्ड स्वीकार नहीं कर रहे हैं। सिंघवी ने कहा कि निर्धारित समय बहुत कम है और इसके अनुसार अगर 25 जुलाई तक आप प्रमाण नहीं दे पाए तो आप सूची से बाहर हो जाएंगे। न्यायमूर्ति धूलिया ने कहा कि अभी तक चुनाव की घोषणा नहीं हुई है। ऐसे में समय सीमा की कोई वैधता नहीं है।
Tags Biahr Bihar Bihar Election Bihar Elections Bihar News Bihar voter list revision Hindi News India India News Latest News Latest News Updates Latest Updates Sawai Madhopur App Supreme Court Supreme Court of India Top News Vikalp Times Voter list
Check Also
BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी
नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …
10 और 20 रुपये के नोट बदलेंगे रूप! जल्द दिखेंगे प्लास्टिक वाले नोट
नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने 10 और 20 रुपये के पॉलीमर यानी …
खौफनाक जाल : जॉब के नाम पर विदेश बुलाया, पासपोर्ट छीना और ठ_गी कराई!
जयपुर: विदेश में अच्छी नौकरी (Job in Foreign) और मोटी सैलरी (Salary) का सपना देखने …
12 गोल्ड जीत चुकी कोटा की बेटी दिव्यांशी, अब एशियन गेम्स में दिखाएगी दम
कोटा: राजस्थान (Rajasthan) की बेटी दिव्यांशी (Divyanshi) ने वुशु में (Wusu) बड़ी उपलब्धि हासिल करते …
Delhi – Mumbai Expressway पर लेन बदली तो लगेगा जुर्माना, NHAI ने लागू किए सख्त नियम
नई दिल्ली: अगर आप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर सफर करते हैं तो अब ड्राइविंग …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
