Saturday , 7 March 2026
Breaking News

राजस्थान में सीएम फेस को लेकर सस्पेंस बरकरार, मंगलवार को हो सकती है विधायक दल की बैठक ! 

वसुंधरा के आवास पर विधायकों के अलावा पार्टी के पूर्व पदाधिकारी भी मिलने पहुंचे। राजस्थान में मुख्यमंत्री कौन होगा? यह अभी तय नहीं हो पाया है। अटकलें लग रही थीं कि भाजपा विधायक दल की बैठक सोमवार को हो जाएगी। और इसके बाद सीएम चेहरे का भी खुलासा हो जाएगा। लेकिन ऐसा होता नहीं दिख रहा। रविवार देर रात तक भाजपा विधायकों के पास बैठक को लेकर कोई सूचना नहीं पहुंची। ऐसे में अब उम्मीद जताई जा रही है कि मंगलवार को विधायक दल की बैठक हो सकती है। बैठक टलने की वजह राष्ट्रपति का लखनऊ दौरा माना जा रहा है।

 

राजस्थान के पर्यवेक्षक बनाए गए राजनाथ सिंह लखनऊ से सांसद हैं। ऐसे में राष्ट्रपति के कार्यक्रम के दौरान उनकी मौजूदगी भी प्रस्तावित है। पार्टी पदाधिकारी भी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं बता रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार मध्यप्रदेश के बाद राजस्थान सीएम पर फैसला होगा। मुख्यमंत्री चयन में तीनों राज्यों में एक ही पैटर्न अपनाया जाएगा। विधायक दल की बैठक मंगलवार या फिर बुधवार तक भी खिसक सकती है।

 

इस बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे रविवार सुबह दिल्ली से जयपुर पहुंचीं। दोपहर में उनके आवास 13, सिविल लाइंस पर भाजपा के 13 विधायक मिलने पहुंचे। विधायक दल की बैठक से पहले वसुंधरा से विधायकों की मुलाकात को अहम माना जा रहा है। विधायकों के साथ पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी, पूर्व मंत्री राजपाल सिंह शेखावत, पूर्व विधायक प्रहलाद गुंजल भी वसुंधरा से मिलने पहुंचे।

 

Suspense continues regarding CM face in Rajasthan

 

 बालकनाथ ने अटकलों पर विराम लगाया

बाबा बालकनाथ ने अपने मुख्यमंत्री बनने को लेकर चल रही अटकलों को खारिज कर दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि मेरे बारे में लगाए जा रहे कयासों को नजर अंदाज करें। मुझे अभी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में अनुभव प्राप्त करना है।

 

वसुंधरा ने नड्‌डा और शाह से की थी मुलाकात

पूर्व सीएम वसुंधरा राजे बुधवार रात दिल्ली पहुंच गई थी। विधायक दल की बैठक में शामिल होने के लिए राजे रविवार को जयपुर आ गईं। राजे ने दिल्ली में राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात की थी। सूत्रों के अनुसार राजे ने केंद्रीय नेतृत्व के साथ विधानसभा चुनाव के परिणाम और लोकसभा चुनावों को लेकर चर्चा की थी। इसमें उन्होंने यह बताने की कोशिश की थी कि राजस्थान में उनकी कितनी आवश्यकता है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !