Saturday , 7 March 2026
Breaking News

गुलाबी नगरी जयपुर में भारत और न्यूजीलैंड के बीच आज होगा T20 मुकाबला

जयपुर:- प्रदेश के सबसे बड़े सवाई मानसिंह स्टेडियम राजधानी जयपुर में आज बुधवार को शाम 7 बजे भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 मुकाबला होगा।

 

 

 

इसके लिए आरसीए ने लगभग सभी तैयारियां पूरी कर लिए है। और प्रशासन भी मुस्तैद है। इस बार दर्शकों के प्रवेश के समय में  परिवर्तन किया गया है।

 

 

दर्शकों को 5 घंटे पहले होगा प्रवेश

 

 

 

गुलाबी नगरी जयपुर में आज आयोजित होने वाले भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी-20 मुकाबले के लिए दर्शकों को 5 घंटे पहले प्रवेश मिल सकेगा।

 

 

 

पिछले 2 दिनों से भारत और न्यूजीलैंड की टीम के खिलाड़ियों ने स्टेडियम में जमकर अभ्यास किया है। इस बार दर्शकों को उम्मीद है कि जयपुर में एक शानदार मुकाबला देखने को मिलेगा।

 

 

T20 match between India and New Zealand will be held in the pink city of Jaipur today

 

 

कोरोना गाइडलाइन की पालना जरुरी

 

 

दर्शकों को स्टेडियम में प्रवेश के लिए टिकट के साथ – साथ आरटी पीसीआर एवं वैक्सीनेशन सर्टिफिकेट (Vaccination Certificate) दिखाना अनिवार्य होगा। इसके अलावा दर्शकों को मास्क और सैनिटाइजर का उपयोग भी जरूरी रहेगा। आज जयपुर में होने वाले इस मुकाबले के दौरान राहुल द्रविड़ नए कोच की भूमिका में नजर आएंगे।

 

 

 

तो वहीं सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा नए कप्तान के तौर पर टीम इंडिया का नेतृत्व करेंगे। हालांकि इस बार न्यूजीलैंड की टीम के कप्तान केन विलियमसन टी-20 मुकाबले से बाहर हो गए हैं तो ऐसे में टिम सऊदी को न्यूजीलैंड टीम की  कप्तानी सौंपी गई है।

 

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !