Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बिजली जनित हा*दसे से बचने के लिए बरतें ये सावधानियां

सवाई माधोपुर: जयपुर डिस्कॉम सवाई माधोपुर के अधीक्षण अभियंता हरीश चन्द मंगल ने आमजन से मानसून के दौरान बिजली जनित हादसों से बचने के लिए सावधानियां बरतने की अपील की है। उन्होंने बताया कि मानसून के दौरान बिजली के खम्भों को नहीं छुए, बिजली के खंभों से मवेशियों को न बांधे, बिजली लाइनों के नीचे कोई कार्यक्रम न करें, बिजली लाइनों से नए भवनों की 4-5 फीट उचित दूरी बनाए रखे, खेत/मेड़ पर कोई खम्भा लगा है तो तुरंत संबंधित फीडर इंचार्ज, जेईएन, सब स्टेशन पर इसके बारे में सूचना दें।

 

यदि बारिश में खंभे पर स्पार्क हो रही है और आस पास पानी भरा हुआ है तो उस रास्ते से या पानी में जाने से बचे एवं दूसरों को भी सावधान करें, बिजली के तार किसी पेड़ के निकट से गुजर रहे हो तो किसी भी स्थिति में उस पर चढ़ने से बचे, ट्रांसफार्मर, लाइनों पर बबूल या किसी लोहे की चीज से कुंडी नहीं डाले एवं लाइनों से दूर रहे जिससे हादसा ना हो, किसी भी बड़े वाहन की छत पर यात्रा न करें, बारिश की वजह से कोई लाइन ढीली पड़ गई हो या सड़क के ऊपर से नीची हो तो तुरंत अपने फीडर इंचार्ज, जेईन या फिर सब स्टेशन पर सूचना देवे ताकि समय पर सुधार हों सके।

 

 

 

Take these precautions to avoid electrical accidents Rajasthan

 

 

बिजली खंभों को चार दिवारी या बाउंड्रीवाल में अतिक्रमण ना करें, हादसा होने पर भारी नुकसान हो सकता है। घर के अंदर बिजली फिटिंग में अर्थिग जरूर कराएं व अपने उपकरण को उससे जोड़े रखे, सभी स्विच, एमसीवी, इएलसीबी उच्च कोटि की लगावें, बगैर जानकारी के किसी भी उपकरण को छुने या खोलने से बचे, खेत के बाउण्ड्री के तारों को बिजली के पोल से नहीं बांधे, बारिश के मौसम में हवा/जमीन में नमी के कारण करंट लगने की संभावना ज्यादा होती है।

 

 

 

इसलिए ट्रासफॉर्मर/पोल/लाइन/स्टे तार से दूर रहे, बिजली चमकने/गडगडाने पर बाहर खुले आसमान में नहीं जाए, बिजली तार/उपकरण को नहीं छुएं। यदि कोई व्यक्ति बिजली के सम्पर्क में आ गया हो तो तुरंत उसे बचाने के लिए फीडर की बिजली बंद कराए व अपने आपको किसी सूखी जगह पर होना सुनिश्चित करें। यह सुनिश्चित करें कि आपके जूते भीगे ना हो, ना ही उसमें किसी प्रकार का कोई भी धातु लगा हो, इसके पश्चात् किसी इंसुलेटेड डंडे (प्लास्टिक, लकड़ी जो सुखा हो) से व्यक्ति को छुड़ाने का प्रयास करें। यदि शॉक/झटका घर के अंदर लगा है तो तुरंत मेन स्विच ऑफ करें। व्यक्ति को तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाए।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !