नई दिल्ली: अफगानिस्तान में तालिबान सरकार के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी गुरुवार को भारत पहुंचे हैं। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर यह जानकारी दी है। रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा है कि अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी का नई दिल्ली में स्वागत है।
हम उनके साथ द्विपक्षीय संबंधों और क्षेत्रीय मुद्दों पर चर्चा करने के लिए उत्साहित हैं। 2021 में अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जे के बाद तालिबान के विदेश मंत्री का यह पहला भारत दौरा है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने 3 अक्टूबर को कहा था कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद समिति ने मुत्तकी को भारत दौरे की छूट दी है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
