Sunday , 7 June 2026
Breaking News

गजा पर ट्रंप की घोषणा का यूएन प्रमुख ने किया स्वागत

अमेरिका: संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने गजा में यु*द्धविराम और बं*धकों की रिहाई के लिए हुए समझौते की घोषणा का स्वागत किया है। एंटोनियो गुटेरेस ने एक्स पर पोस्ट किया है कि मैं अमेरिका, कतर, मिस्र और तुर्की के कूटनीतिक प्रयासों की सराहना करता हूं, जिन्होंने इसे संभव बनाया। मैं सभी संबंधित पक्षों से अपील करता हूं कि वे समझौते की शर्तों का पूरी तरह पालन करें। संयुक्त राष्ट्र महासचिव ने लिखा है कि सभी बं*धकों को सम्मानजनक तरीके से रिहा किया जाना चाहिए।

UN chief welcomes Trump's announcement on Gaza

स्थायी यु*द्धविराम सुनिश्चित होना चाहिए। लड़ाई को हमेशा के लिए खत्म किया जाना चाहिए। उन्होंने गजा में तुरंत मानवीय सहायता दिए जाने की अपील करते हुए लिखा कि संयुक्त राष्ट्र इस समझौते को अमल में लाने में पूरी मदद करेगा। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि इसराइल और हमास दोनों ने अमेरिका की गजा शांति योजना के पहले चरण पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। उनके अनुसार सभी बं*धकों को जल्द रिहा किया जाएगा और इसराइल अपनी सेना को तय की गई सीमा तक वापस बुलाएगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Supreme Court big decision demand for online NEET rejected

सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, NEET को ऑनलाइन कराने की मांग खारिज

नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) ने नीट-यूजी परीक्षा (NEET UG Exam 2026) को ऑनलाइन …

Commercial gas cylinder prices hiked, know the new prices Vikalp Times

कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के बढ़े दाम, जानिए नई कीमतें

नई दिल्ली: 1 जून से कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (LPG Gas Cylinder) महंगा हो गया है। …

JEE Advanced 2026 exam result declared Vikalp Times

कोटा ने फिर लहराया परचम, JEE Advanced में शुभम देशभर में प्रथम

पढ़ाई के साथ खेल भी, जानिए कैसे शुभम और कबीर बने देश के टॉपर कोटा: …

Mansi Sharma shines at the national level, now a college topper and architect Jaipur Vikalp Times

राष्ट्रीय स्तर पर चमकी मानसी शर्मा, अब बनीं कॉलेज टॉपर और आर्किटेक्ट

सवाई माधोपुर/जयपुर: जयपुर (Jaipur) की होनहार छात्रा मानसी शर्मा ने आयोजन स्कूल ऑफ आर्किटेक्चर (Aayojan …

Relief to petrol-diesel exporters, Centre reduces export duty

पेट्रोल-डीजल निर्यातकों को राहत, केंद्र ने घटाई एक्सपोर्ट ड्यूटी

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने पेट्रोल (Petrol), डीजल (Diesel) और एविएशन टरबाइन फ्यूल (ATF) पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !