जयपुर: वाणिज्यिक कर विभाग द्वारा जा*ली बिलों से कर चोरी करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चला रखा है। इस संदर्भ में पूर्व में प्रवर्तन शाखा-तृतीय द्वारा 141 करोड़ रूपये की कर चोरी के आरोप में मोहम्मद रईस पुत्र मुन्ना पहलवान निवासी-201, सैयद नगर, नाई की थड़ी, जमवारामगढ़ रोड़ को राशि रूपये 34.84 करोड़ के जा*ली बिल जारी कर कर चोरी के आरोप में गुरूवार को गिर*फ्तार किया गया है।
मुख्य आयुक्त प्रकाश राजपुरोहित ने बताया कि उक्त अभियुक्त ने स्वयं तथा स्वयं के परिवार जनों के नाम से संचालित फर्मों में माल की वास्तविक आपूर्ति प्राप्त किये बिना, केवल राशि रूपये 34.84 करोड़ के बिलों के आधार पर प्राप्त ITC राशि रूपये 6.27 करोड़ को Avail & Utilize किया है। वृत-ए, प्रवर्तन शाखा-तृतीय, राजस्थान, जयपुर द्वारा की गयी अद्यतन जांच के उपरांत मुख्य आयुक्त प्रकाश राजपुरोहित द्वारा धारा 69 of RGST/CGST Act, 2017 के अन्तर्गत स्वीकृति आदेश जारी किया गया।
तत्पश्चात महीपाल सिंह, अतिरिक्त आयुक्त (प्रशासन), राज्य कर, प्रवर्तन शाखा-तृतीय, जयपुर के पर्यवेक्षण में नवेद अली जैदी, संयुक्त आयुक्त, वृत-ए, प्रवर्तन शाखा-तृतीय, जयपुर के नेतृत्व में मोहम्मद रईस को गिर*फ्तार किया गया। प्रकरण में अग्रिम जांच में करोड़ों की राजस्व हानि उजागर होने की संभावना है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
