Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कैंसर की दवाओं पर घटा टैक्स

नई दिल्ली: जीएसटी काउंसिल की 54वीं बैठक गत सोमवार को आयोजित की गई। बैठक में कैंसर दवाओं पर टैक्स कम करने से लेकर केंद्रीय और राज्य सरकार की यूनिवर्सिटी को दिए जाने वाले रिसर्च फंड से टैक्स हटाने का फैसला लिया गया है। हालांकि जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर टैक्स को लेकर अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है और इसके लिए एक मंत्री समूह के गठन की सिफारिश की गई है।
Tax reduced on cancer medicines Niramal Sitharaman
वर्तमान में इन पर 18% जीएसटी है। काउंसिल की चेयरपर्सन और केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बैठक के बाद मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि काउंसिल ने राज्य और केंद्र के सभी विश्वविद्यालय और रिसर्च सेंटर और जिन संस्थानों को आयकर से छूट मिली है, वे सरकारी और निजी दोनों से क्षेत्र से रिसर्च फंड प्राप्त कर सकते हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि इन संस्थानों को जीएसटी का भुगतान नहीं करना है, इन्हें जीएसटी से छूट दी गई है।
बैठक में हुए ये बड़े फ़ैसले:

प्रेस इन्फ़ार्मेशन ब्यूरो के अनुसार जीएसटी काउंसिल ने जीवन बीमा और स्वास्थ्य बीमा पर जीएसटी से संबंधित मुद्दों पर विचार करने के लिए मंत्रियों के एक समूह (जीओएम) के गठन की सिफारिश की है। जीओएम में बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल, कर्नाटक, केरल, राजस्थान, आंध्र प्रदेश, मेघालय, गोवा, तेलंगाना, तमिलनाडु, पंजाब और गुजरात सदस्य के रूप में शामिल हैं. इसे अक्तूबर 2024 के अंत तक रिपोर्ट पेश करनी है।

जीएसटी काउंसिल ने मुआवजा उपकर को लेकर भविष्य में स्टडी करने के लिए एक जीओएम के गठन की भी सिफारिश की है। जीएसटी काउंसिल ने कैंसर की दवाओं जैसे- ट्रैस्टुज़ुमैब डेरक्सटेकन, ओसिमर्टिनिब और ड्यूरवालुमैब पर जीएसटी दरों को 12% से घटाकर 5% करने की सिफारिश की है। जीएसटी काउंसिल ने बी2सी ई-चालान के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की सिफारिश की है। यह फैसला बी2बी सेक्टर में ई-चालान की सफलता के बाद लिया गया है। नमकीन पर जीएसटी की दर को घटाकर 18% से 12% कर दिया गया है।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

UPSC Civil Services 2025 result declared, Anuj Agnihotri from Kota tops

UPSC सिविल सर्विसेज 2025 का रिजल्ट जारी, कोटा के अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप

नई दिल्ली: UPSC (Union Public Service Commission) ने सिविल सर्विस परीक्षा 2025 का फाइनल रिजल्ट …

Indian Air Force's Sukhoi fighter jet Su-30 MKI crashes in assam

भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान क्रैश

असम:असम के कार्बी आंगलोंग जिले में गुरुवार देर रात भारतीय वायुसेना का एक सुखोई विमान …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !