Saturday , 5 September 2026
Breaking News

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल- कक्षा 10वीं व 12वीं का परीक्षा परिणाम घोषित

जयपुर: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्टेट ओपन स्कूल की कक्षा 10वीं एवं 12वीं  मार्च-मई 2024 में आयोजित परीक्षा का परिणाम ऑनलाइन जारी किया है। कक्षा 10वीं का परिणाम 80.33 प्रतिशत तथा 12वीं का 63.09 प्रतिशत रहा। उन्होंने कक्षा 12 में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली छात्रा प्रियंका पंवार को मोबाइल पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी साथ ही परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले सभी परीक्षार्थियों को बधाई दी है।
 
Rajasthan State Open School- Class 10th and 12th exam results declared
विवरणिका, ब्रोशर, एवं कैलेण्डर का विमोचन:
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि शिक्षा जीवन के हर क्षेत्र के लिए उपयोगी है। दिलावर मंगलवार को बिडला सभागार में राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल के संदर्भ केन्द्रों के संस्था प्रधानों की एक दिवसीय अभिमुखीकरण कार्यशाला को संबोधित कर रहे थे। शिक्षा मंत्री ने कहा कि औपचारिक शिक्षा से वंचित नागरिकों को शिक्षा की मुख्य धारा से जोडने के हर संभव प्रयास किये जाए।
स्टेट ओपन स्कूल में वर्तमान में राष्ट्रीय मुक्त विद्यालय का पाठ्यक्रम संचालित है। शिक्षामंत्री ने राज्य का अपना पाठ्यक्रम तैयार करने की आवश्यकता पर जोर दिया।  कार्यशाला में राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की विवरणिका, ब्रोशर तथा वर्ष भर की गतिविधियों के कैलेण्डर का भी विमोचन किया गया।  उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

Working journalists in Rajasthan to launch their own digital channel IFWJ Vikalp Times

पत्रकारिता की साख पर मंथन, राजस्थान में श्रमजीवी पत्रकार शुरू करेंगे अपना डिजिटल चैनल

जयपुर: पत्रकारिता (Journalism) के बदलते स्वरूप, सत्ता और प्रभावशाली तंत्र के दबाव, कॉरपोरेट नियंत्रण तथा …

Pad Dangal documentary launch Dhawle Ram Meena todabhim Archana Meena Sawai Madhopur Karauli Vikalp Times

संस्कृति बचेगी तो समाज बचेगा – अर्चना मीना

मीणा समाज की अमूल्य लोक धरोहर ‘पद दंगल’ पर बनी डॉक्यूमेंट्री का भव्य लोकार्पण रक्षाबंधन …

demands withdrawal of order regarding photography and videography in schools Rasthan IFWJ Sawai Madhopur

प्रदेशभर में IFWJ का विरोध, स्कूलों में फोटो-वीडियोग्राफी आदेश वापस लेने की मांग

सवाई माधोपुर: शिक्षा विभाग राजस्थान (Education Department Rajasthan) की ओर से विद्यालयों (School) में बाहरी …

Ranthambore National Park leopard Sawai Madhopur News 21 aug 26 Vikalp Times

चार बहनों का इकलौता भाई था दिलखुश…लेपर्ड उठा ले गया, मौ_त के बाद भड़के ग्रामीण

सवाई माधोपुर: रणथंभौर टाइगर रिजर्व (Ranthambore Tiger Reserve) से सटे दूमोदा गांव में गुरुवार शाम …

जयपुर पुलिस के 6 ‘हीरो’! अपराध से ट्रैफिक तक शानदार काम, मिला बड़ा सम्मान

जयपुर: जयपुर पुलिस आयुक्तालय (Jaipur Police Commissionerate) में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में जुलाई माह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !