Sunday , 8 March 2026
Breaking News

राजभवन में मनाया तेलंगाना स्थापना दिवस

राज्यपाल ने कहा, संविधान सर्वोच्च, अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहे

जयपुर:- राजभवन में आज रविवार को तेलंगाना राज्य का स्थापना दिवस मनाया गया। राज्यपाल कलराज मिश्र ने इस अवसर पर बधाई और शुभकामनाएं देते हुए तेलंगाना के स्थानीय लोगों से मुलाकात कर उनसे संवाद भी किया। कलराज मिश्र ने तेलंगाना के इतिहास की चर्चा करते हुए इस प्रदेश को पर्यटन की दृष्टि से भी समृद्ध बताया।
उन्होंने कहा कि तेलंगाना शब्द का इस्तेमाल निजामों ने अपने राज्य के मराठी भाषी क्षेत्रों से इसे अलग करने के लिए किया था। तेलंगाना ऐतिहासिक दृष्टि से बहुत समृद्ध प्रदेश है। हैदराबाद तेलंगाना का सबसे विशाल और सबसे अधिक आबादी वाला शहर है और यह दक्षिण-मध्य आंतरिक भारत का प्रमुख शहरी केंद्र है। उन्होंने युवा राज्य तेलंगाना में नवाचार और उद्यमिता के प्रयासों की सराहना की तथा इसके उत्तरोत्तर विकास की कामना की है।
Telangana Foundation Day celebrated at Raj Bhavan
 राज्यपाल मिश्र ने कहा कि राजभवन में राज्यों के स्थापना दिवस मनाने के पीछे भावना यही है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत की सोच से हम सभी जुड़ सकें। उन्होंने कहा कि विभिन्न राज्यों में भाषाई, रहन-सहन, खान-पान की विविधता के बाद भी हमारे यहां एकता का भाव है। इसी से समरसता का निर्माण होता है।  उन्होंने संविधान को सर्वोच्च बताते हुए अधिकारों के साथ कर्तव्यों के प्रति भी सजग रहने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि संविधान भारतीय जीवन मूल्यों का जीवंत दस्तावेज है। उन्होंने संविधान की मूल प्रति पर उकेरे चित्रों की चर्चा करते हुए कहा कि इनमें भारत के इतिहास और संस्कृति के साथ उदात्त जीवन मूल्यों का ओज समाया हुआ है। इस अवसर पर तेलंगाना के स्थानीय लोगों ने राजस्थान के अपनत्व भरे वातावरण की सराहना की। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव गौरव गोयल तथा प्रमुख विशेषाधिकारी गोविन्द राम जायसवाल भी उपस्थित रहे।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

A newborn baby was found alive near a farm in Doravali village of Karauli.

खेत के पास मिला नवजात शिशु, फेसबुक लाइव के बाद क्षेत्र में सनसनी

करौली: राजस्थान के करौली जिले में टोडाभीम थाना क्षेत्र के डोरावली गांव के खेतों में …

ACB Action on Anadara Gram Panchayat VDO Sirohi News 05 March 26

सिरोही में एसीबी का बड़ा ध*माका, वीडीओ को एक लाख की रि*श्वत लेते दबोचा

सिरोही:  एसीबी (Anti Corruption Bureau) की टीम ने बुधवार को रेवदर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !