Sunday , 8 March 2026
Breaking News

कोर्ट रूम में जज के सामने आरोपी ने रखी पिस्टल, बोला- पुलिस मेरा एनकाउंटर न कर दे, इसलिए सरेंडर करने आया हूं

कोर्ट में जज बैठे हुए थे। मामले की सुनवाई हो रही थी। तभी एक युवक पिस्टल के साथ कोर्ट रूम में घुसता है और जज के सामने पिस्टल रख देता है। कोई कुछ समझे उससे पहले ही वह हाथ ऊपर कर कहता है कि मैं यहां आत्म समर्पण करने आया हूं। युवक की इस हरकत से अधिकारी, सुरक्षाकर्मी सभी एकदम सकपका जाते हैं। ये घटना सोमवार दोपहर 1 बजे प्रतापगढ़ जिले के एससी-एसटी कोर्ट में घटी। जहां जज योगेश यादव रूटीन केस की सुनवाई कर रहे थे। फिलहाल प्रतापगढ़ पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है। कोर्ट में जज के फटकारने के बाद आरोपी हाथ जोड़ के खड़ा हो गया और कहने लगा कि मेरी किसी को नुकसान पहुंचाने की मंशा नहीं थी। इस घटना में कोर्ट रूम के अंदर का वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें जज योगेश यादव आरोपी को फटकारते हुए सुनाई दे रहे हैं।

इस दौरान आरोपी और जज के बीच हुई बातचीत

जज- घटना क्या है बताओ? सलमान- घटना ये है कि मेरे धंधे का मसला है कि सामने वाले ने धमकी दी थी कि मैं तुझे जान से मार दूंगा। अगर मेरे धंधे में टांग अड़ाई तो… जज साहब मेरी मछली की दुकान है लोकल।

 

The accused kept the pistol in front of the judge in the court room

 

जज- लेकिन तुम कोर्ट में पिस्टल लेकर क्यों आए हो?

सलमान- सर मैं आत्म समर्पण के लिए आया हूं। क्योंकि मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई। अगर मैं इसको यूज में नहीं लेता तो ये मुझे मार देते।

जज- तुमने तो जज के सामने पिस्टल रख दी। जज को गोली मार सकते थे।

सलमान- सर, मैं अपना जुर्म कबूल कर रहा हूं। मेरा ऐसा कोई मकसद नहीं है।

जज- मेरी जान खतरे में पड़ गई

कोर्ट में पिस्टल लेकर जाने के आरोप में पुलिस ने आरोपी सलमान को हिरासत में लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी सलमान से कोतवाली थाने में पूछताछ कर रही है।

हवाई फायरिंग के केस में फरार था सलमान

प्रतापगढ़ एसपी अमित कुमार ने बताया कि, इस युवक का नाम सलमान (28) है, जो प्रतापगढ़ के मालवा कॉलोनी में रहता है। सलमान शहर के कच्ची बस्ती में मांस-मच्छी बेचता है। रविवार को सलमान का एक अन्य मछली विक्रेता अकील मोहम्मद कुरैशी के साथ कस्टमर्स को लेकर विवाद हुआ था। विवाद को लेकर रविवार को ही रात 10 बजे सलमान ने अकील को डराने के लिए हवाई फायरिंग की थी। फायरिंग के बाद अकील ने पुलिस को शिकायत की थी, जिसके बाद से सलमान फरार था। सोमवार को अचानक सलमान कोर्ट में पिस्टल लेकर पहुंच गया। उसका कहना है कि वो सरेंडर करना चाहता था।

बोला- मुझे डर था पुलिस एंकाउंटर ना कर दे

पुलिस आरोपी सलमान को जब हिरासत में लेकर थाने ले जा रही थी तो उसने मीडिया से कहा कि मैं डर गया था कि पुलिस मेरा एंकाउंटर ना कर दे। इसलिए मैंने जज के सामने सरेंडर करने की कोशिश की थी। उसने कहा कि मैं किसी को नुकसान नहीं पहुंचाना चाहता था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !