भैंरूपुरा नाले में गत रात्रि को तेज बहाव के कारण एक कार बह गई थी। कार बहने पर कार में सवार तीन जने तो तैरकर बाहर आ गए, लेकिन उसमें बैठे दो बच्चे नहीं बच पाए। कार बहने की सूचना नियंत्रण कक्ष पर मिलने पर आज मंगलवार को सुबह साढ़े सात बजे एसडीआरएफ की टीम कंवरपाल के नेतृृत्व में 2 हैड कांस्टेबल और 15 कांस्टेबल के साथ मौके पर पहुंची।

टीम ने दो-तीन घंटे की मशक्कत के बाद मानसिंह गुर्जर(13 वर्ष) तथा रौनक गुर्जर (9 वर्ष) पुत्र पप्पूलाल गुर्जर के शव निकाले और पुलिस को सौंपे। पुलिस ने पंचनामा कर शव परिजनों को सौंप दिए।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया