Saturday , 7 March 2026
Breaking News

नगर विकास न्यास की योजनाओं के संबंध में कलेक्टर ने दिए निर्देश

नगर विकास न्यास ट्रस्ट की बैठक जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई। बैठक में कलेक्टर ने न्यास के अधिकारियों से कहा कि आवासीय एवं व्यावसायिक योजनाओं के संबंध में प्रगति समीक्षा कर निर्देश दिए। इसके लिए प्रस्तावों को पारित करते हुए कलेक्टर ने जनवरी के अंतिम सप्ताह तक आवेदन आमंत्रित करने सहित अन्य प्रक्रिया पूरी करने की बात कही।

The Collector gave instructions regarding the plans of the City Development Trust
बैठक में राजस्व ग्राम आलनपुर के खसरा नंबर 2000, 2089 एवं 2017 की कुल 2.34 हेक्टेयर भूमि राजकीय मेडिकल कॉलेज के लिए आवंटन पर चर्चा की गई तथा इसका प्रस्ताव लिया गया। इसी प्रकार राजस्व ग्राम कुतलपुरा जाटान के खसरा नंबर 47, 127, 128 एवं 134 की 1.67 हैक्टेयर भूमि पर न्यास की नवीन आवासीय कॉलोनी प्रस्तावित करने के प्रस्ताव पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री जन आवास योजना के आलनपुर में प्रस्तावित प्रोजेक्ट के संबंध में चर्चा करते हुए कलेक्टर ने वन विभाग की एनओसी के संबंध में पुनः प्रस्ताव बनाकर भिजवाने एवं कार्रवाई करने के निर्देश दिए। आलनपुर के खसरा नंबर 2825, 2826, 2827 एवं 2835 कुल रकबा एक हैक्टेयर भूमि पर नवीन आवासीय योजना बनाए जाने के प्रस्ताव पर यूआईटी के अधिकारियों को समुचित कार्रवाई के निर्देश दिए।
इसी प्रकार न्यास की आवासीय योजना विनायक वाटिका के आवंटन से शेष रहें भूखंडों की लॉटरी के लिए आवेदन जनवरी के अंतिम सप्ताह तक आमंत्रित करने, इसकी प्रक्रिया पूरी करने के संबंध में निर्देश दिए। इसी तरह विवेकानंद मार्केट व्यावसायिक योजना में खुली नीलामी से शेष रहे भूखंडों की खुली बोली के माध्यम से प्रक्रिया पूरी करते हुए जनवरी के अंतिम सप्ताह तक आवंटन करने के संबंध में निर्देश दिए। बैठक में मॉडल राजस्थान नगरीय क्षेत्र भवन विनिमय 2020 को लागू करने के संबंध में भी निर्देश दिए गए। बैठक में यूआईटी सचिव एवं एडीएम भवानी सिंह पंवार, यूआईटी के अभियंता, नगर परिषद आयुक्त एवं अन्य अधिकारियों ने भी प्रस्तावों के संबंध में विचार रखे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !