रणतभंवर गणेश परिवार (समस्त भारत) के तत्वाधान में 10 फरवरी को त्रिनेत्र गजानंद गणेश रणथंभौर का दरबार हैदराबाद में लगाया जाएगा। रणत भंवर गणेश परिवार के अशोक खुंटेटा ने बताया कि त्रिनेत्र गजानंद की झांकी को नाना प्रकार के फूलों से सजाकर फूल बंगला झांकी सजाई जाएगी। 1101 मोदक का भोग लगाकर छप्पन भोग भी लगाया जाएगा। दोपहर 3 बजे से त्रिनेत्र गणेश की आरती के साथ अमृतवाणी का पाठ करके त्रिनेत्र गणेश की महिमा का बखान भजनों के माध्यम से किया जाएगा।

कार्यक्रम में शामिल होने सवाई माधोपुर एवं आसपास के क्षेत्रों से 21 सदस्यों का दल एवं सूरत गणेश परिवार इकाई से 25 सदस्यों का दल 8 फरवरी को रवाना होकर 10 फरवरी को गणेश भजन संध्या का आनंद लेकर 11 फरवरी को मल्लिकार्जुन ज्योतिर्लिंग पर जाएगा। ज्योतिर्लिंग की पूजा अर्चना करके देश में सुख शांति समृद्धि की मनोती मांगेगा।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया