राजस्थान के कोटपूतली कस्बे में एक वांछित अपराधी ने पुलिस द्वारा घेर लिए जाने पर खुद को गोली मारकर जान दे दी। मिली जानकरी के अनुसार पुलिस टीम को सुचना मिली की कुछ अपराधियों के बानसूर से कोटपूतली आने की सूचना पर टीम ने उन्हें पकड़ने के लिए मंगलवार रात नाके लगाए थे।
पुलिस के अनुसार एक वाहन के नाके पर नहीं रुकने पर पुलिस दल ने अपने वाहन से उसका पीछा किया। पुलिस को पीछा करते देख अपराधी वाहन से उतरकर बाजरे के खेतों से होकर भागने लगे।

उपनिरीक्षक राकेश यादव ने बताया की अपराधियों की ओर से गोली चलाए जाने की आवाज आने पर अतिरिक्त बल मंगवाया गया। बाद में पता चला कि एक अपराधी ने खुद को गोली मार ली जबकि बाकी अन्य लोग भागने में सफल रहे।
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान रूपचंद उर्फ सुखा के रूप में हुई है जिस पर 5,000 रुपये का इनाम था। उसके खिलाफ झुंझुनू के खेतड़ी थाने में हत्या के आरोप में मामला दर्ज था। उसका शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। सोर्स- भाषा
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया