सवाई माधोपुर: शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत आमजन को शुद्ध खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाने के उद्देश्य से चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के खाद्य सुरक्षा दल की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है। वहीं खाद्य पदार्थों के नमूने लिये जा रहे ताकि खाद्य सामग्री विक्रेता मिलावटी सामग्री नहीं बेच सकें।
इसी क्रम में उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल कुमार जैमिनी द्वारा गठित खाद्य सुरक्षा दल के सदस्यों खाद्य सुरक्षा अधिकारी वेद प्रकाश पूर्विया व नितेश गौतम द्वारा रणथंभौर दुर्ग स्थित गणेश मंदिर परिसर में कार्यवाही को अंजाम दिया गया।
मंदिर का रास्ता बंद होने से पूर्व के बने हुए थे लड्डू:
मंदिर परिसर स्थित लड्डुओं की दुकानों व गोदामों का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाया कि लड्डू विक्रेताओं के यहां फफूंद लगे व पुराने लड्डू रखे थे जो कि गणेश मार्ग बंद होने के पूर्व बनाए गए थे। जिन्हें आमजन को प्रसाद आदि विक्रय किए जा रहे लड्डुओं में मिक्स करने की आशंका थी। इसी संदेश पर विभिन्न गोदामों को खुलवा कर वहाँ कई ट्रे व ड्रमों में रखे फफूंद लगे लगभग 260 किलोग्राम लड्डुओं को गड्ढा खुदवा कर मौके पर ही नष्ट करवाया गया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
