Saturday , 7 March 2026
Breaking News

राजस्व रिकॉर्ड में लगभग 51 साल बाद हुआ नाम सही

लहसोड़ा में आयोजित प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर में कैलाश चंद का सही नाम राजस्व रिकार्ड में दर्ज किया गया। उपखंड अधिकारी ने बताया कि कैलाशचंद पुत्र प्रभूलाल उर्फ प्रभूदयाल जाति ब्राह्मण निवासी लहसोड़ा ने एक परिवाद बाबत 136 एलआरएक्ट का एसडीएम न्यायालय में दर्ज करवा रखा था। जिसकी सुनवाई प्रशासन गांवों के संग अभियान शिविर लहसोड़ा में की गई।

 

 

 

प्रार्थी की सहखातेदारी राजस्व ग्राम लहसोड़ा के खाता संख्या 7 में अंकित कुल किता 9 कुल रकबा 5.14 हैक्टेयर स्थित है। प्रार्थी के पिता का देहान्त सन 1965 में हो चुका था इस समय ग्राम लहसोड़ा तहसील सवाई माधोपुर के पंच पटेलो ने पिता की मृत्यु के बाद नामान्तकरण संख्या 57 दिनांक 04.06.1970 को गलत नाम कैलाश नारायण के नाम से नामान्तकरण भरकर ग्राम पंचायत लहसोड़ा के संरपच ने तस्दीक कर दिया जबकि सही नाम परीवादी का कैलाश चन्द पुत्र प्रभूलाल उर्फ प्रभूदयाल ब्राहम्ण निवासी लहसोड़ा है।

 

 

 

प्रार्थी अपना नाम सही करने के लिए तहसील कार्यालय के बार – बार चक्कर लगा रहा था। उपखण्ड अधिकारी ने प्रार्थी की परेशानी सुनकर कैम्प में उपस्थित लोगों से पूछा तथा पटवारी/भू0अ0नि0/तहसीलदार/सरपंच सचिव से प्रकरण की जांच करवाई गई। ऐसे में उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर द्वारा तुरन्त प्रभाव सही करवाने के आदेश दिये गये। नाम सही होने पर लाभार्थी का चेहरा प्रसन्नता से भर गया तथा उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

 

 

The name was correct after almost 51 years in the revenue record in sawai madhopur

 

 

लहसोड़ा शिविर में 110 व्यक्तियो को मिला अपने घर का पट्टा

 

प्रशासन गांव के संग अभियान शिविर ग्रामीणों के लिए खुशियों की सोगात लेकर आ रहे है। उपखंड अधिकारी कपिल शर्मा ने बताया कि लहसोड़ा में आयोजित शिविर में 110 लोगों को अपने घरों का पट्टा दिया गया। उपखंड अधिकारी ने बताया कि अनेकों व्यक्तियों ने शिविर में उपस्थित होकर उन्हें परेशानी बताई की वे जन्म से ही ग्राम पंचायत लहसोड़ा के गांवों में निवास कर रहे तथा उनका आवास का प्रयास करने के बाद भी मकान का पट्टे नहीं मिले।

 

 

 

कई तरह के कैम्प हो चुके है परन्तु अभी तक उनको अपने घरो का पट्टा नहीं मिला। इसमें से 25 व्यक्ति ऐसे है जिनको 40 साल से पट्टे ही नहीं दिये गये है। उपखण्ड अधिकारी ने प्रार्थीगण की परेशानी सुनकर शिविर में उपस्थित संरपच/सचिव से प्रकरण की जांच करवाई गई। प्रकरण में प्रार्थीगण कथन सही पाये जाने पर, उपखण्ड अधिकारी सवाई माधोपुर द्वारा तुरन्त प्रभाव से पट्टे बनाने के आदेश दिये गए।

 

 

 

शिविर में 110 लोगों को जब पट्टो की प्रति दी गई उनके चेहरे खुशी से खिल गए। लाभार्थियों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा शिविरों के माध्यम से आमजन को लाभांवित करने पर मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया। उन्होंने ने कहा कि आज हमको वर्षों बाद अपने घर का पट्टा मिला है। अब हमको सरकारी योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !