राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह 15 दिसम्बर को आयोजित होगा। जिसमें भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील दीक्षित के नेतृत्व में जिले के भाजपा कार्यकर्ता सवाई माधोपुर, खंडार, बामनवास और गंगापुर सिटी से भाग लेंगे। जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र शर्मा ने बताया भाजपा के विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद भजनलाल शर्मा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

उनके साथ राजकुमारी दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा उपमुख्यमंत्री की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री उपस्थित रहेंगे। शपथ ग्रहण समारोह मे शामिल होने के लिए भाजपा के सभी प्रदेश, जिला, मोर्चा, मंडल, शक्ति केंद्र और बूथ तक के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अल्बर्ट हॉल जयपुर जाएंगे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया