जयपुर: राजस्थान के शहरी विकास की दिशा में आज सोमवार, 14 अक्टूबर का दिन खास होगा। जयपुर के होटल आईटीसी राजपूताना शेरेटन में आज सोमवार को राइजिंग राजस्थान के तहत नगरीय विकास विभाग की प्री-इंवेस्टमेंट समिट का आयोजन नगरीय विकास मंत्री झाबर सिंह खर्रा की अध्यक्षता में किया जाएगा।
नगरीय विकास एवं आवासन विभाग के प्रमुख शासन सचिव वैभव गालरिया ने बताया कि राइजिंग राजस्थान, राज्य के अभूतपूर्व, समावेशी और सतत आर्थिक एवं सामाजिक विकास तथा लोगों के कल्याण के लिए निजी क्षेत्र की भागीदारी की दिशा में राज्य का मिशन है। उन्होंने बताया कि मंत्री झाबर सिंह खर्रा की अध्यक्षता में आयोजित होने वाली प्री-इंवेस्टमेंट समिट में दुनियाभर के निवेशक शामिल होंगे।
गालरिया ने बताया कि समिट में ही 25 बड़े निवेशक राज्य सरकार के साथ 45 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के निवेश करारों पर हस्ताक्षर किये जाएंगे। कार्यक्रम में मुख्य सचिव सुधांश पंत, स्वायत्त शासन विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. राजेश कुमार यादव, निदेशक कुमार पाल गौतम सहित संबंधित विभागों के उच्चाधिकारी भी शामिल होंगे।
Tags Hindi News India India News Jaipur Jaipur News Jaipur Rajasthan Latest News Latest News Updates Latest Updates Rajasthan Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News Rising Rajasthan Rising Rajasthan Global Investment Summit Sawai Madhopur App Top News Vikalp Times
Check Also
त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा
जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा
जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …
5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा
जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
