Saturday , 7 March 2026
Breaking News

सीवर लाइन की समस्या का नहीं किया समाधान, सड़क से पानी निकालने के लिए खोदी नाली

जिला मुख्यालय पर सर्किट हाउस के पीछे से भूतेश्वर महादेव रोड़ (नमोकार नगर) से सैनी छात्रावास होते हुए जीनापुर को जाने वाले हाइवे पर 3 महीने से सीवरेज से लीकेज हो रहे गन्दे व बदबूदार पानी की समस्या का समाधान के लिए सीवर लाइन को तो ठीक नहीं किया गया। बल्की सड़क से पानी निकालने के लिए नाली खोदकर छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार काॅलोनी निवासी महेन्द्र कुमार जैन ने बताया कि सीवर लाइन से गंदे पानी के सड़क पर फैलने की खबर अखबार में प्रकाशित होने पर रूडिप प्रशासन ने जेसीबी द्वारा रोड़ को क्रॉस करते हुए खाइनुमा बड़ी नाली खोदकर छोड़ दिया। जिससे अब चौपहिया वाहन भी नहीं निकल पा रहे हैं।

 

The problem of sewer line was not solved, a drain was dug to remove water from the road

 

उन्होने बताया कि सीवरेज डिपार्टमेंट की कार्य प्रणाली ने समस्या का निराकरण करने की अपेक्षा कोढ़ में खाज के समान और बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। उन्होने प्रशासन से सीवरेज लाईन को दुरूस्त कराकर काॅलोनी वासियों की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। आलनपुर निवासी ललित शुक्ला, लोकेश शर्मा, राजीव जैन ने बताया कि स्थानीय रघुनाथ जी के मन्दिर के पास सीवर लाइन के चैम्बर से लगातार पानी निकलते रहने से मन्दिर के पास गन्दगी फैली हुई है। इससे मन्दिर आने जाने वाले तथा काॅलोनी वासियों को आने जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। उन्होने सीवरेज लाईन को सही करवाकर समस्या का समाधान करने की मांग की है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

Jaipur Acb action on bdo sawai madhopur panchayat samiti jagdish meena

1 लाख की रि*श्वत लेते एसीबी के हत्थे चढ़ा विकास अधिकारी

सवाई माधोपुर: एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी (ACB) जयपुर (Jaipur) नगर-प्रथम, जयपुर ईकाई द्वारा …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !