Tuesday , 21 July 2026
Breaking News

अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर की वापसी का मिशन टला

नई दिल्ली: अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर की अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से वापसी टल गई है। इनकी वापसी का मिशन नासा और स्पेसएक्स मिलकर चला रहे हैं। इन अंतरिक्ष यात्रियों की वापसी के लिए फ़ाल्कन-9 को अमेरिका के फ़्लोरिडा से लॉन्च किया जाना था, लेकिन इसमें कुछ हाइड्रोलिक समस्या पैदा हो गई है, जिसकी वजह से बुधवार को इसकी लॉनंचिंग टालनी पड़ी है।

The return mission of astronauts Sunita Williams and Barry Butch Wilmore postponed

स्पेसएक्स ने अभी यह नहीं बताया है कि इसके मशीन में पैदा हुई समस्या कब तक ठीक कर ली जाएगी। इसे चार नए अंतरिक्ष यात्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन जाना है और वहां से सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर को वापस लाना है। दोनों यात्रियों ने 5 जून 2024 को इस परीक्षण मिशन के लिए स्टारलाइनर अंतरिक्षयान से उड़ान भरी थी। उन्हें आठ दिन के बाद वापस लौटना था। स्टारलाइनर अंतरिक्षयान जब आईएसएस के करीब पहुंचा तो उसमें समस्याएं पैदा हो गईं।

Dr. Ganpat Lal Verma is a leading name in the field of physiotherapy

दिक्कतों में यान को दिशा देने वाले पांच थ्रस्टर्स का बंद होना बताया गया है। 61 साल के विल्मोर और 58 साल की सुनीता को बोइंग स्टारलाइनर अंतरिक्ष यान ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन तक पहुँचाया था। यह अपनी तरह की पहली उड़ान थी जिसमें लोग सवार थे। अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स और बैरी बुच विल्मोर की वापसी 19 और 20 मार्च को होने की संभावना थी, लेकिन मिशन को आगे बढ़ाने के बाद यह तारीख भी बदल सकती है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अं​तरिक्ष यात्रियों को वापस लाने की जिम्मेदारी एलन मस्क को सौंपी है।

राधा स्वामी फिजियोथेरेपी सेंटर के डॉक्टर गणपत लाल वर्मा का फिजियोथैरेपी

के क्षेत्र में अग्रणी नाम, सैकड़ों मरीजों का कर चुके उपचार

संपर्क करें:

डॉ. गणपत लाल वर्मा

राधास्वामी फिजियोथेरेपी सेंटर

पता: सर्किट हाउस रोड, शनिमहाराज मंदिर के सामने, सवाई माधोपुर

संपर्क: +91-7891650872, +91-7014106646

समय: सोमवार से शनिवार सुबह 9 बजे से शाम 7 बजे तक

About Vikalp Times Desk

Check Also

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

rawanjna dungar police sawai madhopur news 18 July 26 Vikalp Times

देशभर में लोगों को बनाया शिकार, सवाई माधोपुर से पकड़ा गया करोड़ों की ठ_गी का गैंग

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की रवांजना डूंगर थाना पुलिस (Police), डीएसटी टीम और साइबर …

Kapren bundi police news Rajasthan Vikap Times

श्मशान में जलती चिता के पास श_राब पार्टी का शक, ग्रामीणों ने दो को पकड़कर पीटा

बूंदी: Bundi जिले के कापरेन (Kapren) थाना क्षेत्र स्थित मुक्तिधाम में जलती चिता के पास …

Head Constable Dayaram's son triumphs in NEET-UG Sawai Madhopur Vikalp Times

सवाई माधोपुर का बेटा चमका, हेड कॉन्स्टेबल दयाराम के बेटे ने NEET-UG में मारी बाजी

सवाई माधोपुर: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा घोषित NEET-UG 2026 के परिणाम में सवाई माधोपुर …

Jamaat-e-Islami Hind extends support to Sonam Wangchuk makes major appeal to the government for students Vikalp Times

सोनम वांगचुक के अनशन को मिला जमात का समर्थन, छात्रों के लिए सरकार से की बड़ी अपील

नई दिल्ली: दिल्ली (दिल्ली) के जंतर-मंतर (Jantar Mantar) पर NEET परीक्षा में कथित अनियमितताओं के …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !