नई दिल्ली: केंद्रीय आवास एवं शहरी कार्य और विद्युत मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने एसी को लेकर लागू किए जाने वाले एक नये प्रयोग की जानकारी दी है। मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि एयर कंडीशनिंग मानकों के संबंध में जल्द ही एक नया प्रावधान लागू किया जा रहा है।
अब एसी का टेंपरेचर स्टैंडर्डाइजेशन 20 डिग्री सेल्सियस से 28 डिग्री सेल्सियस रहेगा। उन्होंने बताया कि इसका मतलब है कि 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे हम उसकी कूलिंग नहीं कर सकेंगे और 28 डिग्री सेल्सियस से ऊपर वॉर्मिंग नहीं कर सकेंगे। खट्टर ने कहा कि ऐसा प्रयोग पहली बार किया जा रहा है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
