Sunday , 8 March 2026
Breaking News

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में गधों की चोरी ने बढ़ाई चिंता

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में गधों की चोरी चिंता का विषय बन गई हैं। अब तक 76 गधे वहां से चोरी हो चुके हैं। जिसके बाद अब लोग वहां धरने पर बैठ गए हैं। जिसने पुलिस की परेशानी बढ़ा दी है। अब राजस्थान पुलिस गधों की तलाश गांव-गांव में कर रही है। मामला राजस्थान के हनुमानगढ़ के स्थित नोहर का है। जहां पर 70 गधे चोरी हो चुके हैं, जिसे लेकर गधा मालिकों ने खुईयां थाने का घेराव किया है। इसके बाद पुलिस के आला अफसरों ने विशेष टीम बनायी है जो गांव-गांव और गली-गली गधों की तलाश कर रही है।

 

The theft of donkeys raised concern in Hanumangarh district of Rajasthan

 

 

एएसआई रामचंद्र मीणा ने बताया कि हमने बड़ी संख्या में संदिग्ध गधों की तलाश की है और कुछ को पकड़ा भी है। लेकिन लापता गधों के मालिक मेहर चंद, राजू गर और दिलीप गर ने कहा कि पकड़े हुए गधे उनके नहीं हैं। गधा मालिकों के विरोध को देखते हुए पुलिस ने गांव में मुनादी भी कराई है कि सभी अपने गधों को बाड़े में ले जाकर रखें। लोगों को चेताया गया है कि वे गधों को खुले में ना छोड़ें।

 

 

 

फिलहाल पुलिस के साथ गधों के मालिक भी अपने गधों की तलाश कर रहे हैं। गधों के मालिकों का कहना है कि वे अपने गधों को बच्चों की तरह रखते हैं। उनका नाम चिन्टू, मिंटू, पिंटू आदि रखा हुआ है। जैसे ही वे अपने गधों को आवाज देते थे, वे पास आ जाते थे और नाम सुनकर कान हिलाना शुरू कर देते थे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !