जयपुर: जयपुर में अतिवृष्टि के चलते जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण में काफी नुकसान हुआ है। सरकार जल्द ही नुकसान का सर्वे करवा कर प्रभावितों तक मदद पहुंचाएगी। जयपुर के ड्रेनेज सिस्टम को बेहतर बनाकर आमजन को जल भराव की समस्या से निजात दिलाया जाएगा। साथ ही अतिवष्टि से क्षतिग्रस्त हुई सड़कों का पुनर्निमाण एवं गुवत्तापूर्ण मरम्मत करवाई जाएगी।
यह कहना है जयपुर एवं जयपुर ग्रामीण जिले के प्रभारी मंत्री श्री जोगाराम पटेल का। पटेल ने यह बात बुधवार को जिला कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक को संबोधित करते हुए कही। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जोगाराम पटेल ने बजट घोषणाओं पर विभागीय अधिकारियों से बिन्दुवार कार्ययोजना एवं कार्य प्रगति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए सरकार प्रतिबद्ध है यही कारण है कि जयपुर जिले से संबंधित अधिकांश बजट घोषणाओं के लिए भू आवंटन की प्रक्रिया पूर्ण कर ली गई है।
सभी विभागों द्वारा बजट घोषणाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृतियां जा की जा रही है। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी विभाग से संबंधित बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन सुनिश्चित सुनिश्चित करने के लिए हर संभव प्रयास करें। राजधानी के ड्रेनेज सिस्टम को मजबूत बनाने के लिए बैठक के बाद प्रभारी मंत्री ने जल भराव से प्रभावित क्षेत्रों का निरीक्षण किया एवं अधिकारियों को जल्द से जल्द योजना बनाकर ड्रेनेज सिस्टम सुधारने के लिए निर्देशित किया।
Tags Heavy Rain Hindi News India India News Jaipur Jaipur News Jaipur Rajasthan Jaipur Rural Latest News Latest News Updates Latest Updates Rainfall Rajasthan Rajasthan Khabar Rajasthan Latest News Rajasthan News Sawai Madhopur App Survey Top News Vikalp Times
Check Also
त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा
जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …
गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!
नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …
घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा
जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …
5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा
जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …
1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच
नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
