सवाई माधोपुर जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने मतदान के 48 घण्टे पूर्व से मतदान समाप्ति सूखा दिवस घोषित किया है।

सवाई माधोपुर जिला निर्वाचन अधिकारी सुरेश कुमार ओला ने संयुक्त शासन सचिव, वित्त (आबकारी) विभाग, राजस्थान जयपुर के आदेशानुसार राजस्थान विधानसभा आम चुनाव 2023 के मद्देनजर लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 135-ग के प्रावधानों के क्रम में विधानसभा आम चुनाव 2023 के लिए सम्पूर्ण सवाई माधोपुर और गंगापुर सिटी जिले में मतदान समाप्ति के 48 घण्टे पूर्व से अर्थात 23 नवंबर, 2023 को सांय 5 बजे से 25 नवंबर, 2023 को मतदान समाप्ति तक तथा पुनर्ममतदन की स्थिति में पुनर्मतदान की घोषणा से पुनर्मतदान की तिथि को पुनर्ममतदान की समाप्ति तक संबंधित मतदान केन्द्र/केन्द्रों के क्षेत्रों में एवं मतगणना दिवस 3 दिसम्बर, 2023 को सूखा दिवस घोषित किया है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया