देश में कोयले की कमी से गहराए बिजली संकट के चलते जिला मुख्यालय को छोड़ अब सभी शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती होगी। त्योहारी सीजन के चलते नगरपालिका क्षेत्रों में 3 से 4 घंटे विद्युत कटौती समय निर्धारित किया गया है। जयपुर डिस्कॉम ने इसके लिए आधिकारिक रूप से शुक्रवार को आदेश जारी कर दिए है। हालांकि अभी तक गांव, कस्बों और कुछ छोटे शहरों तक ही कटौती की जा रही थी।
अभी ग्रामीण इलाकों में अघोषित रूप से 8 घंटे तक विद्युत कटौती हो रही है। मिली जानकारी के अनुसार बिजली कटौती के हालात अब जल्द सुधरने वाले नहीं है। कारण कोयले की कमी देश के ज्यादातर राज्यों में है और सामान्य होने में समय लगेगा। चुनाव के चलते अलवर और धौलपुर सर्किल नगरपालिका में कटौती नहीं होगी।
प्राकृतिक रोशनी का करे उपयोग :-
डिस्कॉम एमडी नवीन अरोड़ा अब सक्रिय हुए है। उन्होंने जनता से अपील की है कि प्राकृतिक रोशनी का अधिक उपयोग करें। जब तक आवश्यक नहीं हो तब तक एयर कंडीशनर का उपयोग नहीं करें। बिना उपभोग के विद्युत उपकरण बन्द रखे।

कहां-कितनी देर होगी बिजली कटौती :-
जिला मुख्यालय के अलावा सभी नगरपालिका क्षेत्रों में दिन में 1 घंटे एवं ग्रामीण इलाकों में 3 से 4 घंटे की कटौती करने का निर्णय लिया गया है।
सवाई माधोपुर, दौसा, जयपुर जिला वृत्त और टोंक जिले के नगरपालिका क्षेत्रों में शाम 4 से 5 तक होगी कटौती, भरतपुर, करौली, झालावाड़, कोटा, बारां और बूंदी जिले के नगरपालिका क्षेत्रों में शाम 5 से 6 बजे तक बिजली कटौती।
अगर निर्धारित समय सीमा से ज्यादा बिजली कटौती हो तो लोग संबंधित सहायक अभियंता कार्यालय में शिकायत कर सकेंगे। यहां सुनवाई नहीं होने पर एक्सईएन व फिर जिला मुख्यालय को सूचित कर सकते है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया