Sunday , 8 March 2026
Breaking News

राजस्थान के इन जिलों में होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट 

जयपुर:- राजस्थान में चल रहे नौतपा के आखिर दिन भी जनता को भीषण गर्मी से राहत मिली है। प्रदेश में अब धीरे धीरे हीटवेव का दौर कम हो चुका है। इस बीच मौसम विभाग ने तीन जिलों में बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार आगामी 2 घंटों के भीतर जयपुर, दौसा और अलवर में मेघगर्जन और आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है।

 

 

 

There will be rain in these districts of Rajasthan, Meteorological Department issued yellow alert

 

 

इस दौरान हवा की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटा रहने का अनुमान लगाया गया है। अलवर जिले में इस भीषण गर्मी के बीच बीते शनिवार की शाम को राहत के छींटे पड़े। अलवर शहर सहित जिलेभर में अंधड़ और बारिश होने से लोगों को राहत मिली है। मौसम विभाग ने आने वाले दो दिन तक अंधड़ व बूंदाबांदी की संभावना जताई है।

 

 

 

इसी प्रकार सवाई माधोपुर में भी बीते शनिवार की शाम को बूंदाबांदी हुई है। इससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली है। इसी प्रकार बहरोड़ क्षेत्र में हल्की बूंदाबांदी और बादलों की लुकाछुपी से तापमान में गिरावट हुई। खैरथल में दोपहर साढ़े तीन बजे तेज हवा के साथ हल्की बूंदाबांदी शुरू हुई।

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !