Saturday , 7 March 2026
Breaking News

आज से रणथंभौर में टाइगर सफारी करना हुआ महंगा, साल में दूसरी बार बढ़ी सफारी की फीस

रणथंभौर नेशनल पार्क में पर्यटकों का अब घूमना और भी महंगा हो गया है। वन विभाग ने एक बार फिर रणथंभौर नेशनल पार्क में टाइगर सफारी की दरों में 10 फीसद की बढ़ोतरी की है। नई दरें आज 16 दिसम्बर से लागू हो गई है। इस वर्ष रणथंभौर में दो बार दरों में इजाफा किया गया है। रणथंभौर में वर्ष 2016 के बाद से टाइगर सफारी की फ़ीस लगातार बढ़ाई जा रही है। वर्ष 2016 में वन विभाग की ओर से हर वर्ष सफारी की दरों में 10 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया था। लेकिन इसके बाद से ही वन विभाग द्वारा लगातार हर साल 10 प्रतिशत दरों इजाफा हो रहा है। इस बार टाइगर सफारी की दरों में दो बार बढ़ोतरी की गई है। रणथंभौर नेशनल पार्क में एडवांस ऑनलाइन बुकिंग तो एक साल पहले ही प्रारंभ कर दी जाती है। ऐसे में रणथंभौर सेंचुरी में पर्यटकों द्वारा जनवरी से मार्च और आगे तक की रणथंभौर में एडवांस ऑनलाइन बुकिंग करा ली गई है।

 

Tiger safari in Ranthambore becomes expensive from today

 

जिसके बाद पर्यटकों से भी अब वन विभाग की ओर से पूर्व में एडवांस ऑनलाइन बुकिंग करा चुके डिफरेंस राशि ली जाएगी। बढ़ोतरी के साथ जिप्सी में भ्रमण पर जाने वाले सैलानी को 71 रुपए अतिरिक्त देना पड़ेगा। वर्तमान में जिप्सी से भ्रमण करने पर 1 हजार 234 रुपए की फीस लगती थी। लेकिन अब नई दरों के अनुसार पर्यटक को 1 हजार 305 रुपए शुल्क अदा करना होगा। अभी तक कैंटर से भ्रमण पर जाने वाले पर्यटक को 739 रुपए चुकाने होते थे। लेकिन अब कैंटर से भ्रमण करना 52 रुपए महंगा हो गया है। बढ़ोतरी के बाद नई दर 791 रुपए हो गई है। वहीं जिप्सी व्हीकल फीस में भी 485 से बढ़ाकर 535 कर दी गई है। जिप्सी गाइड शुल्क को 125 से बढ़ाकर 140 कर दिया गया है। रणथंभौर के टूरिज्म डीएफओ संदीप चौधरी के अनुसार राज्य सरकार के आदेश पर रणथंभौर में गाइड और व्हीकल राशि में इजाफा किया गया है। वहीं नई दरों को लागू कर दिया गया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !