सवाई माधोपुर: राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले स्थित विश्व प्रसिद्ध रणथंभौर नेशनल पार्क में बाघिन RBT-125 ने तीन शावकों को जन्म दिया है। रणथंभौर से मिली इस खबर से वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बाघिन T-125 सिद्धी की फोटो रणथंभौर की कुण्डेरा रेंज में तीन शावकों के साथ कैमरा ट्रेप में हुई है। इसके साथ ही वन मंत्री संजय शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर इसकी जानकारी दी है।
मंत्री संजय शर्मा ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि, “रणथंभौर से आयी खुशखबरी!! रणथंभौर में दिखे नन्हें मस्ती के पल RBT 125 दिखी, अपने तीन शावकों के साथ…. बाघ सरंक्षण में राज्य सरकार की बेहतर नीति और कार्यायोजना से निरंतर बड़े लक्ष्यों की ओर बढ़ता राजस्थान, सभी प्रदेश्वासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ।” वन विभाग के मुताबिक बाघिन सिद्धी ने रणथंभौर के जोन नंबर पांच के अणतपुरा वन क्षेत्र में तीन शावकों को जन्म दिया है।
फिलहाल वन विभाग की ओर से बाघिन की मॉनिटरिंग और ट्रेकिंग शुरु कर दी गई है। बाघिन सिद्धी रणथंभौर की मशहूर बाघिन एरोहेड T-84 की बेटी है। अब रणथंभौर में बाघ-बाघिन और शावकों की संख्या 81 हो गई है।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
