श्रीविजेश्वर धर्मार्थ ट्रस्ट शिव मंदिर बजरिया सवाई माधोपुर के तत्वावधान में 26 जनवरी से श्रीमद भागवत कथा का संगीतमय आयोजन किया जा रहा है। ट्रस्ट में 26 जनवरी को ट्रस्ट अध्यक्ष कुंज बिहारी अग्रवाल एडवोकेट द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। कीर्तन मंडली के साथ वेंकटेश भगवान की परिक्रमा करते हुए भव्य कलश यात्रा निकाली गई। साथ ही देवी-देवताओं का आह्वान किया गया व भागवत व व्यास पूजा की गई।

कथा व्यास ने कथा का व्यापक व आध्यात्मिक महत्व बताया। 27 जनवरी को को महाभारत प्रसंग सुखदेव जन्म परीक्षित जन्म कपिलोपाख्यान, 28 जनवरी को सती चरित्र ध्रुव चरित्र प्रह्लाद प्रसंग के रोचक प्रसंग सुनाए। ट्रस्ट अध्यक्ष कुंजबिहारी अग्रवाल ने बताया कि कथा सुनने के लिए काफी संख्या में श्रद्धालु आ रहे हैं। कथा आचार्य पंडित अशोकाचार्य द्वारा कथा वाचन किया जा रहा है। 29 जनवरी को समुद्र मंथन वामन व राम अवतार कृष्ण जन्म नंदोत्सव का आयोजन झांकी सजाई जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया