Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

जिले भर में वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह हुआ आयोजित

जिले भर में वार्षिकोत्सव एवं भामाशाह सम्मान समारोह हुआ आयोजित

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खटूपुरा में वार्षिकोत्सव भामाशाह, प्रतिभाशाली छात्र – छात्राओं का सम्मान एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में अतिथि के रूप में पंचायत समिति सदस्य चिरंजीलाल मीणा, श्योजी लाल मीणा प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय आटून कलां, राम अवतार मीणा प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डेकवा, चंद्रशेखर जोशी प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मानटाउन, ग्राम पंचायत खटूपुरा सरपंच शाहिद अली, उपसरपंच माया देवी एवं भामाशाह उपस्थित रहे। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों एवं भामाशाहों का संस्थाप्रधान शिवचरन मीना एवं स्टाफ ने तिलक माल्यार्पण कर शाल साफा के साथ स्वागत किया।

 

 

 

समारोह में विभिन्न परीक्षाओं में उत्कृष्ट स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं का अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह देकर सम्मान किया गया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। चंद्रशेखर जोशी ने बालक एवं बालिकाओं की प्रेरणा हेतु कविता पाठ किया। ग्राम पंचायत सरपंच ने विद्यालय में शीघ्र ही आरओ लगवाने की घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों को प्रधानाचार्य द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट किये तथा सभी उपस्थित लोगों का हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया कार्यक्रम का संचालन हरसी लाल जैन एवं मंजू लता मीणा ने संयुक्त रूप से किया।

 

 

Annual festival and Bhamashah Samman ceremony were organized in sawai madhopur

 

 

 

शेरपुर – खिलचीपुर स्कूल में वार्षिकोत्सव का हुआ आयोजन

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर – खिलचीपुर एवं महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय खिलचीपुर के संयुक्त तत्वावधान में आज शनिवार को वार्षिक उत्सव का आयोजन उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर – खिलचीपुर के प्रांगण में किया गया। समारोह की मुख्य अतिथि सुदामा मीणा जिला प्रमुख सवाई माधोपुर रही एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता निरमा मीणा प्रधान पंचायत समिति सवाई माधोपुर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में मुकेश मीणा सामाजिक कार्यकर्ता, घनश्याम बैरवा अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक सवाई माधोपुर तथा राजेंद्र माली सरपंच ग्राम पंचायत खिलचीपुर रहे। इस अवसर पर अतिथियों का विद्यालय की बालिकाओं द्वारा मंगल गान एवं बधावा गाकर स्वागत किया गया तथा स्काउट्स द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। सभी अतिथियों का संस्था प्रधान हनुमान प्रसाद मीणा एवं रविंद्र चर्वदा द्वारा स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

 

 

 

विद्यालय के छात्र – छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने जिला प्रमुख कोटे से हॉल मय बरामदा स्वीकृत करने तथा कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही निरमा मीणा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय शेरपुर खिलचीपुर हेतु एक हॉल मय बरामदा तथा विद्यालय प्रांगण तक मयटाइल सड़क बनाने की घोषणा की तथा महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय के लिए छत की मरम्मत हेतु 5 लाख की घोषणा की गई। इसके साथ ही सरपंच द्वारा शेरपुर खिलचीपुर विद्यालय के लिए बालक और बालिकाओं के लिए शौचालय बनाने की घोषणा की। अतिथियों द्वारा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा में अव्वल आने वाले विद्यार्थियों, खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं, भामाशाहों तथा 18वीं राष्ट्रीय स्काउट गाइड जंबूरी में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 9 स्काउट्स एवं 9 गाइड्स को प्रमाण पत्र, प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया।

 

 

 

साथ ही स्काउट दल का नेतृत्व करने वाले यूनिट लीडर जुगराज बैरवा को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में मधु मीना, तरुणा बैरवा, दीपिका, ममता मीना, मदन मोहन मित्तल, संजय जैन, मुकेश कुमार जैन, विष्णु गुप्ता, गिरधारी द्विवेदी बृज लाल मीणा, एवं महात्मा गांधी विद्यालय के राजेश योगी, विनोद जैन, रामप्रसाद बैरवा, दिव्या तिवाड़ी, शमा परवीन व समस्त शिक्षक उपस्थित रहे। हरिप्रसाद चक्रधारी व गिर्राज प्रसाद स्वर्णकार द्वारा मंच संचालन किया गया।

 

 

72 सीढ़ी स्कूल के वार्षिकोत्सव में प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

सवाई माधोपुर जिले के सबसे बड़े विद्यालयों में से एक जिला मुख्यालय के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सवाई माधोपुर 72 सीढ़ी स्कूल में शनिवार को वार्षिकोत्सव, प्रतिभा एवं भामाशाह सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में जिला वफ्फ बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व पीपी असरार अहमद ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर परिषद सभापति, विशिष्ट अतिथि के रूप में सीबीईओ अशोक शर्मा, पार्षद बीना गौत्तम, रवि नामा, जीतू कुमावत, एसडीएमसी के जरार अहमद, सलीम रंगरेज सहित एसडीएमसी के सदस्य एवं अभिभावक मौजूद थे। इस अवसर पर प्रधानाचार्य राजेन्द्र प्रसाद साहू ने विद्यालय की वार्षिक गतिविधियों का प्रतिवेदन, उल्लेखनीय उपल्ब्धियों तथा आगामी वर्षो में विद्यालय की कार्ययोजना के संबंध में जानकारी दी।

 

 

 

 

 

 

उन्होंने विद्यालय में सभाभवन एवं अन्य आवश्यकताओं से अतिथियों को अवगत कराया तथा इन्हे पूरी करवाने का आग्रह किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि असरार अहमद ने विद्यालय की आवश्यकताओं, सभा भवन के लिए विधायक के माध्यम से 30 से 40 लाख रूपए के लिए पुरजोर पैरवी कर स्वीकृत करवाने का भरोसा दिलाया। वहीं नगर परिषद सभापति ने विद्यालय परिसर में शौचालय बनवाने का वादा किया। अतिथियों ने विद्यालय की प्रतिभाओं एवं उपलब्धियों की सराहना करते हुए विद्यालय के छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर विद्यालय के बालक बालिकाओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में विद्यालय की प्रतिभाओं, भामाशाह का स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान किया गया।

 

 

 

वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नसिया, हरसहाय कटला एवं नीमचौकी के बालकों का भी वार्षिकोत्सव सामूहिक रूप से हुआ। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ द्वारा की जा रही मेहनत एवं मिल रहे परिणामों की सराहना की गई। कार्यक्रम में एसडीएमसी सदस्य एवं अभिभावक भी मौजूद रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !