Saturday , 7 March 2026
Breaking News

कल सभी नेताओं के साथ बीजेपी मुख्यालय जाऊंगा, जिसे गिर*फ्तार करना है कर लें : अरविंद केजरीवाल 

सहयोगी बिभव कुमार की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा पर आप नेताओं को एक-एक कर जेल में डालने का आरोप लगाया है।उन्होंने ऐलान करते हुए कहा कि कल मैं 12 बजे अपने सभी नेताओं के साथ बीजेपी के दफ्तरजाऊंगा। आपको जिसको गिरफ्तार करना हो कर लीजिए। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने कहा, “आप देख सकते हैं कि वे किस तरह आम आदमी पार्टी के पीछे पड़े हुए है वो हम सब को जेल में डालना चाहते हैं। मैं सरकार से कहना चाहूंगा कि आप यह जेल का खेल’ खेल रहे हैं। कभी मनीष सिसोदिया, कभी संजय सिंह और अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल रहे। कल मैं अपने सभी बड़े नेताओं, विधायकों के साथ दोपहर 12 बजे भाजपा मुख्यालय आ रहा हूं।

 

Tomorrow I will go to BJP headquarters with all the leaders - arvind kejriwal

 

आप जिसे चाहें जेल में डाल सकते हैं। केजरीवाल ने दावा किया कि बीजेपी अब उनकी पार्टी के राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को गिर*फ्तार करने की साजिश रच रही है। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के मंत्री सौरभ भारद्वाज और आतिशी भी उनके निशाने पर हैं। उन्होंने दावा किया कि आप की “गलती” यह थी कि दिल्ली में उसकी सरकार ने अच्छे स्कूल बनाए, मोहल्ला क्लीनिक स्थापित किए, मुफ्त इलाज मुहैया कराया और शहर में 24 घंटे मुफ्त बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की, जो भाजपा नहीं कर सकी। कथित दिल्ली आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में गिर*फ्तार किए गए केजरीवाल को लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए उच्चतम न्यायालय ने 1 जून तक अंतरिम जमानत दी है। उन्हें आम चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के एक दिन बाद दो जून को आत्मसमर्पण करना होगा और वापस तिहाड़ जेल जाना होगा।

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर
माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी
कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक
संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु
अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,
कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।
महिलाओं को प्राथमिकता
सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

 

gramin mahila vidyapeeth mainpura Sawai Madhopur

About Ziya

Er. Ziyaul Islam (Chief Editor)

Check Also

CM Bhajanlal Sharma laid the foundation stone of Kota Greenfield Airport

सीएम भजनलाल शर्मा ने कोटा ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट का किया शिलान्यास 

कोटा: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज शनिवार को शंभूपुरा में आयोजित कार्यक्रम में …

International Women's Day celebrated at gramin mahila vidyapeeth mainpura sawai madhopur

ग्रामीण महिला विद्यापीठ में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस

सवाई माधोपुर: सवाई माधोपुर के मैनपुरा स्थित महिला शिक्षा ग्रामीण महिला विद्यापीठ में शनिवार को …

Qatar to open its airspace for the first time after iran israel conflict

ईरान जंग के बीच कतर का चौंकाने वाला कदम

ईरान: ईरान पर अमेरिकी-इसराइली हम*लों के बाद बीते एक हफ्ते से पैदा हुए हालात के …

Gas cylinders become more expensive in india

गैस सिलेंडर हुआ महंगा! नए दाम सुनकर चौंक जाएंगे

नई दिल्ली: ईरान और इजरायल के बीच जारी यु*द्ध (Iran Israel Conflict) का असर अब …

Oil company clarifies rumours of petrol and diesel shortage in India

भारत में पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों पर तेल कंपनी ने दी सफाई

नई दिल्ली: भारत पेट्रोलियम ने पेट्रोल और डीजल की कमी की आशंकाओं को ‘पूरी तरह …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !