Saturday , 7 March 2026
Breaking News

किसी भी स्टूडेंट को फटी हुई शीट नहीं भेजी गई, स्कोर बिल्कुल सही – एनटीए 

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने एक स्टूडेंट्स के वायरल हुए वीडियो पर अपना बयान जारी किया है। एनटीए ने कहा है कि कोई भी फटी हुई ओएमआर आंसर शीट एनटीए की आधिकारिक आईडी से नहीं भेजी गई। आयुषी पटेल नाम की एक छात्रा ने दावा किया कि उन्हें फटी हुई ओएमआर आंसर शीट मिली है।
Torn sheets were not sent to any student, scores were absolutely correct - NTA
इस पर एनटीए ने कहा है कि, “वायरल होते वीडियो में आयुषी पटेल नाम की स्टूडेंट ने नीट की परीक्षा में गड़बड़ी और फटी हुई ओएमआर शीट मिलने का दावा किया है।” “एनटीए साफ करना चाहता है कि एनटीए की आधिकारिक आईडी से कोई भी फटी हुई ओएमआर शीट नहीं भेजी गई है। आधिकारिक रिकॉर्ड के अनुसार ओएमआर शीट सुरक्षित है और स्कोर बिल्कुल सही हैं।

कैंडिडेट्स को ऑफिशियल वेबसाइट से ही स्कोरकार्ड डाउनलोड करने चाहिए।” वायरल वीडियो में आयुषी पटेल ने दावा किया कि उन्हें 700 से ज्यादा नंबर आने की उम्मीद थी, लेकिन उन्हें फटी हुई ओएमआर शीट की कॉपी मिली है। छात्रा ने आरोप लगाया कि उनकी ओएमआर शीट के साथ गड़बड़ी की गई है।

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने आयुषी पटले के वीडियो को शेयर करते हुए एक्स पर लिखा है कि, “NEET जैसी परीक्षाओं में लाखों बच्चे मेहनत से तैयारी करते हैं और अपनी जिंदगी के सबसे कीमती पल इस तैयारी में लगाते हैं। पूरा परिवार इस प्रयास में अपनी श्रद्धा और शक्ति डालता है। लेकिन साल दर साल इन परीक्षाओं में पेपर लीक, रिजल्ट से जुड़ी गड़बड़ियाँ सामने आई हैं।

उन्होंने लिखा है कि, “क्या परीक्षा कराने वाली एजेंसियों की जवाबदेही तय नहीं होनी चाहिए? क्या सरकार को लापरवाही वाला रवैया छोड़ परीक्षा प्रणाली पर गंभीरता से विचार नहीं करना चाहिए? हम अपने युवा साथियों के सपनों को यूँ बिखरते हुए नहीं देख सकते। उनकी मेहनत के साथ सिस्टम द्वारा किया जा रहा ये अन्याय रुकना चाहिए। सरकार को गंभीरता से इन गड़बड़ियों को सुधारने के लिए कदम उठाने होंगे।
(सोर्स : बीबीसी न्यूज हिन्दी)

About Vikalp Times Desk

Check Also

Iran America sky eye ballistic missile radar in Qatar 04 March 26

ईरान ने फोड़ी अमेरिका की ‘आसमानी आंख’, कतर में उड़ाया बैलिस्टिक मिसाइल रडार 

ईरान: कतर के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि देश को ईरान की ओर से …

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Indian stock market falls sharply amid rising tensions in the Middle East

मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच भारतीय शेयर बाजार में आई भारी गिरावट

नई दिल्ली: मध्य पूर्व (Middle East) में बढ़ते तनाव और तेल की कीमतों (Crude Oil …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Sonia Gandhi sharply criticized the Modi government's silence on Khamenei incident

खामेनेई की मौ*त पर मोदी सरकार की चुप्पी पर सोनिया गांधी का तीखा तंज

नई दिल्ली: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने मंगलवार को अमेरिका …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !