Thursday , 22 October 2026
Breaking News

मोदी सरकार की नई मंत्रिपरिषद – जानिए किस मंत्री को मिला कौन-सा विभाग

नई दिल्ली:- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण के बाद ही नई मंत्रिपरिषद का भी गठन कर दिया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा कर दिया गया है। सरकार के चार महत्वपूर्ण विभागों में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं किया गया है। जिनमें अमित शाह को गृह मंत्रालय की एक बार फिर से जिम्मेदारी दी गई है।

 

 

वहीं राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई है। इसके साथ ही एस जयशंकर को विदेश मंत्री, निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्री और सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को पिछले मंत्रिमंडल की तरह यथावत रखा गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में पिछली सरकार के कई मंत्री इस सरकार का हिस्सा नहीं बने हैं, जिनमें स्मृति इरानी, राजीव चंद्रशेखर और अनुराग ठाकुर के नाम हैं।

New Council of Ministers of Modi Government - Know which minister got which department

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नई मंत्रिपरिषद:-

  • कैबिनेट मंत्री
  • राजनाथ सिंह: रक्षा
  • अमित शाह: गृह और सहकारिता
  • नितिन गडकरी: सड़क परिवहन और राजमार्ग
  • जगत प्रकाश नड्डा: स्वास्थ्य, रसायन और ऊर्वरक
  • शिवराज सिंह चौहान: कृषि और ग्रामीण विकास
  • निर्मला सीतारमण: वित्त और कॉरपोरेट मामले
  • एस जयशंकर: विदेश
  • मनोहर लाल: आवास और शहरी मामले और ऊर्जा
  • एचडी कुमारास्वामी: भारी उद्योग और इस्पात
  • पीयूष गोयल: वाणिज्य और उद्योग
  • धर्मेंद्र प्रधान: शिक्षा
  • जीतन राम मांझी: सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय
  • राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह: पंचायती राज, मत्स्य, पशुपालन और डेयरी
  • सर्वानंद सोनोवाल: बंदरगाह, जहाजरानी और जलमार्ग
  • डॉक्टर वीरेंद्र कुमार: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता
  • किंजारापु राममोहन नायडू: नागर विमानन
  • प्रल्हाद जोशी: उपभोक्ता मामले, खाद्य, जन वितरण, नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा
  • जुएल उरांव: आदिवासी मामले
  • गिरिराज सिंह: कपड़ा
  • अश्विनी वैष्णव: रेलवे, सूचना एवं प्रसारण, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रोद्यौगिकी
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया: संचार, पूर्वोत्तर विकास
  • भूपेंद्र यादव: पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन
  • गजेंद्र सिंह शेखावत: संस्कृति और पर्यटन
  • अन्नपूर्णा देवी: महिला एवं बाल विकास
  • किरेन रिजिजू: संसदीय कार्य और अल्पसंख्यक मामले
  • हरदीप सिंह पुरी: पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस
  • मनसुख मांडविया: श्रम एवं रोज़गार, युवा एवं खेल मामले
  • जी किशन रेड्डी: कोयला और खनन
  • सीआर पाटिल: जल शक्ति

राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार)

  • राव इंद्रजीत सिंह: सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन, योजना
  • डॉक्टर जितेंद्र सिंह: विज्ञान और टेक्नोलॉजी, पृथ्वी विज्ञान
  • अर्जुन मेघवाल: विधि एवं न्याय
  • जाधव प्रतापराव गणपतराव: आयुष
  • जयंत चौधरी: कौशल विकास और उद्यमशीलता

 

 

 

मंत्रालयों की सूची यहाँ देखें 

 

मोदी सरकार के मंत्रियों के विभाग बंटवारा

About Vikalp Times Desk

Check Also

Accident during action on sand mining tractor in chauth ka barwara Sawai Madhopur Head Constable 6 oct 26

सवाई माधोपुर में अ_वैध बजरी ट्रैक्टर पर कार्रवाई के दौरान हादसा, पुलिसकर्मी पर चढ़ा ट्रैक्टर!

सवाई माधोपुर: जिले के चौथ का बरवाड़ा (Chauth Ka Barwara) क्षेत्र में मंगलवार सुबह तेज …

Mantown Police Sawai Madhopur News Vikalp Times 6 oct 26

अप_हरण फि_रौती केस में 21 साल की महिला गिरफ्तार, 2.20 लाख कैश और मोबाइल जब्त

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Sawai Madhopur) ने एरिया …

Bulldozer action in Jaipur, Wall, stairs, and tin shed demolished, 210 more in the crosshairs Vikalp Times

जयपुर में बुलडोजर एक्शन: दीवार, सीढ़ियां और टिनशेड तोड़े, 210 और निशाने पर

जयपुर: न्यू सांगानेर रोड (New Sanganer Road, Jaipur) को 100 फीट चौड़ा करने की कार्रवाई …

Rajasthan Youth Congress to get a new president Abhishek Chaodhary in the lead with 6.15 lakh votes!

राजस्थान यूथ कांग्रेस को मिलेगा नया अध्यक्ष! 6.15 लाख वोट लेकर अभिषेक चौधरी सबसे आगे!

जयपुर: राजस्थान यूथ कांग्रेस (Rajathan Youth Congress) के अध्यक्ष पद के चुनाव का परिणाम रविवार …

No need for personnel to climb up, and no delay in extinguishing fires Kota receives a high-tech machine worth 9.5 crore.

न कर्मचारी ऊपर जाएगा, न आग बुझाने में होगी देरी! कोटा को मिली 9.5 करोड़ की हाईटेक मशीन

कोटा: नगर निगम कोटा (Nagar Nigam Kota) के अग्निशमन विभाग (Fire Department Kota) को करीब …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !