Saturday , 7 March 2026
Breaking News

बाघिन टी-84 के क्षेत्र में पर्यटन वाहन 24 घंटे के लिए बंद

रणथम्भौर में बाघिन टी-84 के क्षेत्र में पर्यटन वाहन 24 घंटे के लिए बंद किए गए है। वन मंत्री संजय शर्मा ने बताया कि मादा बाघिन टी-84 के पिछले बाये पैर में लंगड़ापन व बार-बार घाव होने की वजह से वेटनेरी विशेषज्ञ डॉ. पराग निगम, भारतीय वन्यजीव संस्थान देहरादून, डॉ. ए.वी. वास्तव जबलपुर, डॉ. अरविन्द माथुर, डॉ. वाई.पी. सिंह एवं डॉ. सी.पी. मीना की सलाह पर प्रधान मुख्य वन संरक्षक एवं मुख्य वन्यजीव प्रतिपालक, राजस्थान द्वारा मादा बाघिन टी-84 को ट्रेंक्यूलाइज कर उपचार करने की अनुमति दी गई।

 

Tourist vehicles closed for 24 hours in the area of ​​Tigress T-84

 

क्षेत्र निदेशक रणथम्भौर बाघ परियोजना द्वारा वेटरनरी बोर्ड का गठन कर शुक्रवार को टी 84 को एन.टी.सी.ए. के प्रोटोकॉल के अनुसार ट्रेंक्यूलाइज कर उपचार किया गया एवं सैम्पल लिये गये जिन्हें जॉच के लिए आई.वी. आर.आई. बरेली भेजा जा रहा है। साथ ही हिप ज्वांइट का एक्स-रे किया गया। वेटनेरी बोर्ड द्वारा प्रथम दृष्टया बोन ट्यूमर चिन्हित कर कन्जर्वेटिव चिकित्सा की गयी। उपचार उपरांत टी-84 को रिवाइव कर उसके तीन शावकों के साथ विचरण करने हेतु रिलीज कर दिया गया है। बाघिन की 24 घन्टे मॉनीटरिंग की जा रही है और उसके क्षेत्र में पर्यटन वाहन 24 घन्टे के लिए बंद कर दिये गये है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

Railways has a special gift for Holi Holi special trains will run

यात्रीगण कृपया ध्यान दें! होली पर रेलवे की खास सौगात, चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

कोटा: होली (Holi) के त्यौहार को देखते हुए रेलवे प्रशासन (Indian Railways) द्वारा यात्रियों के …

Those with more than two children can now contest panchayat and municipal elections in Rajasthan

राजस्थान में बड़ा राजनीतिक बदलाव! दो से ज्यादा बच्चों वाले अब पंचायत-निकाय चुनाव लड़ सकेंगे

जयपुर: 25 फरवरी 2026 राजस्थान की भजनलाल शर्मा सरकार ने आज दोपहर कैबिनेट बैठक में …

5 OTT aaps closed by government of india

अ*श्लील कंटेंट पर कड़ा प्रहार, 5 OTT ऐप्स बै*न, इस्तेमाल किया तो फंस सकते हैं आप!

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर एक बार फिर कड़ा रुख अपनाते …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !