Wednesday , 21 October 2026
Breaking News

आमजन के प्रति मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए करें कर्तव्यों का निवर्हन : जिला प्रमुख

जिला परिषद की साधारण सभा की बैठक हुई आयोजित

जिला परिषद सवाई माधोपुर की साधारण सभा की बैठक जिला प्रमुख सुदामा मीना की अध्यक्षता एवं जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव की उपस्थिति में आज शुक्रवार को जिला परिषद सभागार में आयोजित हुई। बैठक में सवाई माधोपुर एवं गंगापुर सिटी के सदस्यों, पंचायत समिति प्रधान, जिला स्तरीय, जिला परिषद तथा पंचायत स्तरीय अधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में जिला प्रमुख ने समस्त अधिकारियों को आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण कर राहत प्रदान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विभागीय अधिकारी आमजन के प्रति मानवीय दृष्टिकोण रखते हुए अपने कर्तव्यों का निवर्हन करें। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े कार्यो को प्राथमिकता से पूर्ण करवाया जाएं।

 

 

जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव ने सभी जन प्रतिनिधियों से उनके क्षेत्र में विभागीय अधिकारियों द्वारा कार्याे के प्रति लापरवाही बरतने पर उन्हें अवगत करवाने की बात कहीं। उन्होंने अधिशाषी अभियंता हरज्ञान मीना को आगामी ग्रीष्म ऋतु के मध्यनजर पेयजल सुविधाओं के लिए कार्य योजना तैयार करने के निर्देश दिए। इस पर अधिशाषी अभियन्ता ने जिला कलेक्टर को अवगत कराया कि गर्मी के मौसम में पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त टैंकरों तथा आवश्यक सार्वजनिक स्थानों पर हैण्डपम्प लगवाने, खराब हैण्डपम्पों को सही कराने की व्यवस्था की जा रही है। उन्होंने सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिकारी को शिवरात्री से पूर्व घुश्मेश्वर महादेव मंदिर मार्ग को जोड़ने वाली प्रमुख सड़कों का पैचवर्क करवाने के निर्देश दिए।

 

 

इसके साथ ही उन्होंने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी को डॉ. धर्मसिंह मीना को आमजन की सुविधाओं के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र बालेर पर सीबीसी मशीन चालू करवाकर जांच प्रारम्भ करने के निर्देश दिए। ताकि मरीजों को छोटे-छोटे कार्यो के लिए जिला अस्पताल के चक्कर नहीं लगाने पड़े। जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी मुरलीधर प्रतिहार ने गत बैठक कार्यवाही का अनुमोदन, महानरेगा वर्ष 2024-25 प्लान का अनुमोदन, विकसित भारत संकल्प यात्रा, जिले में जी.पी.डी.पी. का निर्माण वर्ष 2024, जिले में शिक्षा, पेयजल, सड़कों, विद्युत, कृषि आदि की स्थिति पर विचार-विमर्श किया। साथ ही एसएफसी, एफएफसी वर्ष 2023-24 का पूरक प्लान अनुमोदन पर चर्चा की गई।

 

Discharge your duties keeping a humanitarian approach towards the common people District Chief

 

उन्होंने विद्यालयों के खेल मैदानों के विकास कार्याे में तेजी लाने पंचायती विभाग के अधिकारियों से समन्वय स्थापित करते हुए नरेगा के माध्यम से कार्य करवाने की बात कहीं। बैठक में वजीरपुर सदस्य राधेश्याम शर्मा ने मांड़ा छात्रावास के विद्यार्थियों के उचित परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाने, वजीरपुर के मुख्य बाजार में शौचालय निर्माण करवाने, बड़ौली गांव में पानी की टंकी लगवाने की की मांग रखी।

 

बैठक में जिला परिषद सदस्यों ने बिजली कटौती, विद्यालय भवन की मरम्मत करवाने, जल जीवन मिशन के तहत क्षतिग्रस्त होने वाली सड़कों की समय पर मरम्मत करवाने बिजली फीडर इन्चार्ज, खराब फीडर को समय पर नहीं बदलने, क्षतिग्रस्त सड़कों के मरम्मत कार्य करवाने, अवैध बजरी खनन तथा ओवर लोडिंग वाहनों के कारण जिले की क्षतिग्रस्त सड़कों का मुद्दा उठाया। इस पर जिला प्रमुख सुदामा मीना ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र समस्याओं के निस्तारण हेतु उचित कार्यवाही करने के निर्देश दिए। पंचायत समिति प्रधान मलारना डूंगर देवपाल मीना ने ईसरदा बांध से मलारना डूंगर के गांवों को पेयजल आपूर्ति करवाने तथा गांवों के निजी स्कूलों की बाल वाहिनियों में कंडक्टर न होने के कारण बच्चों की असुरक्षा से अवगत कराया।

 

उन्होंने इस दौरान गंभीरा में नवीन जनजाति आवासीय विद्यालय निर्माण की गुणवत्ता विभागीय अधिकारी द्वारा समय-समय पर करवाने की बात कहीं। सदस्य बाबूलाल मीना ने राजकीय स्कूलों की सुरक्षा हेतु सीसीटीवी कैमरे लगवाने, स्कूलों के खेल मैदानों में किए गए अतिक्रमण को हटवाने मांग की। बैठक में उप जिला प्रमुख बाबूलाल मीना, एसीएफ अरूण शर्मा, मुख्य आयोजना अधिकारी बाबूलाल बैरवा, संयुक्त निदेशक कृषि रामराज मीना, जिला परिषद सदस्य प्रेम प्रकाश शर्मा, छोटे लाल, हरदयाल जाटव, राजबाई सैनी, पंचायत समिति सदस्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Sawai Madhopur Panchayat Elections Bamanwas-Bonli in the third phase, Sawai Madhopur-Gangapur in the fourth phase

सवाई माधोपुर पंचायत चुनाव: बामनवास-बौंली तीसरे चरण में, सवाई माधोपुर-गंगापुर चौथे चरण में

सवाई माधोपुर: राज्य निर्वाचन आयोग, राजस्थान (State Election Commission of Rajasthan) द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं (Panchayati …

The full schedule for the Rajasthan Panchayat elections has been released check when voting will take place in your area Vikalp Times

इंतजार खत्म! राजस्थान पंचायत चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी, देखें आपके यहाँ कब होगी वोटिंग

जयपुर: राजस्थान (Rajasthan) में पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव (Panchayati Raj Election – 2026) को …

Transfer of 10 RAS and 15 APO officers Major administrative reshuffle in Rajasthan before panchayat election vikalp times

10 RAS APO, 15 का ट्रांसफर: आचार संहिता से पहले राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

जयपुर: पंचायतीराज चुनावों (Panchayati Raj Election) की आचार संहिता (Aachar Sanhita) लागू होने से ठीक पहले …

Elderly woman Sawai Madhopur Silver anklet Police Vikalp Times

सवाई माधोपुर में बुजुर्ग महिला से लू_ट, पैर से चांदी का कड़ा काटकर भागे बदमाश

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के कुंडेरा (kundera) थाना क्षेत्र के शेरपुर (Sherpur) गांव के …

Major news regarding petrol and diesel New export duty rates come into effect today 1 oct 26 Vikalp Times

पेट्रोल-डीजल से जुड़ी बड़ी खबर: आज से लागू हुई एक्सपोर्ट ड्यूटी की नई दरें

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने पेट्रोलियम उत्पादों (Petroleum Products) के निर्यात पर …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !