जैसलमेर: राजस्थान के जैसलमेर से जोधपुर आ रही एसी बस में अचानक आग लगने से 21 यात्रियों की मौ*त हो गई है। हा*दसे के बाद मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के साथ मौके पर पहुंचे। विधायक प्रताप पुरी ने मीडिया से कहा कि बस से 19 श*व निकाले गए हैं। जोधपुर रेफर किए गए एक घायल की भी मौ*त हो गई है। वहीं हा*दसे में झुलसे 10 साल के युनुस ने भी आज सुबह इलाज के दौरान द*म तोड़ दिया है।
महात्मा गांधी हॉस्पिटल के अनुसार अब भी 4 मरीज वेंटिलेटर पर हैं। इस हा*दसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर लिखा है कि राजस्थान के जैसलमेर में हुई दुर्घटना में जनहानि से दुखी हूं। इस कठिन समय में मेरी संवेदनाएं प्रभावित लोगों और उनके परिवारों के साथ हैं। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।
इसके साथ ही उन्होंने प्रधानमंत्री राहत कोष से प्रत्येक मृ*तक के परिजन को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की मुआवजा राशि देने की भी घोषणा की है। मंगलवार दोपहर जैसलमेर से जोधपुर आ रही एक निजी एसी बस में अचानक आग लगने से कई यात्री गंभीर रूप से झुलस गए थे। इन सभी को प्राथमिक उपचार के बाद जैसलमेर से जोधपुर रेफर किया गया था। इस हा*दसे में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई थी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
