कामां कस्बे में लगातार सड़कों पर दौड़ रहे ओवरलोड वाहनों को लेकर परिवहन विभाग की टीम शुक्रवार को कामां पहुंची और टीम पहुंचने के बाद सड़कों पर सन्नाटा छा गया। एक भी ओवरलोड वाहन सड़कों पर नजर ही नहीं आया। परिवहन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन पिकअप गाड़ी सहित दो डंपरों को बिना टैक्स होने पर जप्त कर कामां थाना पुलिस के सुपुर्द किया गया है।

मुकेश सैनी परिवहन अधिकारी ने बताया कि परिवहन विभाग की टीम कामां क्षेत्र में लगातार गश्त कर रही है ओवरलोड वाहनों पर परिवहन विभाग की टीम की विशेष निगरानी है। कामां थाने के पास वाहनों की जांच की गई जिसमें तीन पिकअप गाड़ी सहित दो डंपरों को बिना टैक्स होने के जप्त किया गया है। ओवरलोड के विरुद्ध कामां क्षेत्र में परिवहन विभाग का अभियान जारी रहेगा सड़कों पर ओवरलोड वाहन नजर नहीं आ रहे हैं अगर कोई वाहन ओवरलोड मिलेगा तो तुरंत प्रभाव से कार्रवाई की जाएगी।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया