Saturday , 7 March 2026
Breaking News

7 से 12 सितम्बर तक बंद रहेगा त्रिनेत्र गणेश मंदिर

त्रिनेत्र गणेश मंदिर, रणथम्भौर 7 सितम्बर से 12 सितम्बर तक बंद रहेगा। यहॉं इस बार मेला भी नहीं भरेगा। जिला कलेक्टर राजेन्द्र किशन ने बूंदी, टोंक, दौसा, करौली, जयपुर और श्योपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर आग्रह किया है कि वे प्रयास करें कि अव्वल तो कोई यात्री त्रिनेत्र गणेश मंदिर के लिये घर से रवाना ही न हो, फिर भी यदि कोई यात्री , पदयात्री, जत्थे रवाना घरों से रवाना हो चुके हैं तो सम्बंधित जिलों में ही रोक कर उन्हें उनकों घरों के लिये लौटाने की कार्रवाई करें। इसके साथ ही उनके जिलों में इस सूचना का प्रचार-प्रसार करवाने की बात कही ताकि वहॉं से कोई श्रृद्धालु 7 से 12 सितम्बर के बीच गणेश मंदिर नहीं आए।

Trinetra Ganesh Temple will remain closed from 7 to 12 September

 

मंदिर बंद रहने तथा मेला नहीं भरने से उस श्रृद्धालु को बड़ी असुविधा होगी जो यहॉं आने के लिये यात्रा करेगा। जिला कलेक्टर ने सवाई माधोपुर जिले के सभी उपखंड अधिकारियों, पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि ऐसे पद यात्रियों या वाहन से यात्रा कर रहे श्रृद्धाल जो गणेश मंदिर आ रहे हैं, उनके उपखंड या थाना क्षेत्र के एंट्री प्वाइंट पर ही रोक कर उनके घरों के लिये रवाना करें। इस सम्बंध में रोडवेज अधिकारियों को भी निर्देश दिये गये हैं कि बस स्टैंडों पर यह सूचना प्रसारित करवाएं। उल्लेखनीय है कि सवाई माधोपुर एसडीएम कपिल शर्मा ने मंदिर ट्रस्ट के अनुरोध और कोरोना गाइडलाइन की पालना सुनिश्चित करवाने के लिये यह निर्णय लिया है। उल्लेखनीय है कि जिले में कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिये धारा 144 लगी हुई है। किसी भी प्रकार के धार्मिक, सामाजिक, सांस्कृतिक, राजनीतिक आयोजन, जुलूस पर रोक है। इसके साथ ही गत 10 जुलाई और 16 जुलाई को गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार किसी भी प्रकार के धार्मिक समारोह, आयोजन पर रोक है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !