जयपुर: जयपुर में आज सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से एक बाइक सवार युवक की मौ*त हो गई। टक्कर के बाद युवक उछलकर टायरों के नीचे आ गया। घायल हालत में युवक को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उसकी मौ*त हो गई। वहीं टक्कर के बाद ड्राइवर नौके से फ*रार हो गया। हा*दसा नारायण विहार थाना इलाका का है। दुर्घटना इकाई साउथ के एएसआई सुभाष ने बताया कि बाइक सवार युवक महावीर बैरवा था। युवक के पास मिले आईडी से उसकी पहचान हुई है।
युवक अजमेर का रहने वाला था। युवक का श*व जयपुरिया हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। परिवार को सूचना दे दी गई है। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम के बाद श*व परिवार को सौंपा जाएगा। एएसआई ने बताया कि युवक शिव शक्ति नगर के पास 407 ट्रक के नीचे आ गया। हा*दसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और 108 की सहायता से जयपुरिया हॉस्पिटल लेकर आए। डॉक्टरों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृ*त घोषित कर दिया। ट्रक को जब्त कर लिया गया है। ड्राइवर की तलाश की जा रही है। मौके पर लगे हुए सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
