Saturday , 7 March 2026
Breaking News

जयपुर एक्सप्रेस हाईवे से 20 फीट नीचे आकर गिरा ट्रक, ड्राइवर-खलासी घायल

जयपुर: जयपुर एक्सप्रेस हाईवे से आज सोमवार दोपहर एक ट्रक बेकाबू होकर नीचे गिर गया। ट्रक एक्सप्रेस हाईवे पर लगी रैलिंग को तोड़ता हुआ 20 फीट नीचे आकर गिरा। हा*दसे में ट्रक सवार ड्राइवर-खलासी घायल हो गए। एक्सीडेंट थाना (वेस्ट) पुलिस ने दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस के अनुसार यह हा*दसा जयपुर-अजमेर एक्सप्रेस हाईवे पर दोपहर करीब 2:45 बजे हुआ है। एक ट्रक दिल्ली से अजमेर की ओर जा रहा था।

 

 

Truck falls 20 feet from Jaipur Expressway

 

इस दौरान दादी का फाटक पुलिया के पास ट्रक आउट ऑफ कंट्रोल हो गया। इसके बाद बेकाबू होकर एक्सप्रेस हाईवे पर लगी रैलिंग को तोड़ते हुए करीब 20 फीट नीचे सर्विस लाइन में जा गिरा। गनीमत रही कि उस समय नीचे से कोई वाहन नहीं निकल रहा था। हा*दसे में ट्रक में सवार ड्राइवर व खलासी घायल हो गए। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद ट्रक में फंसे ड्राइवर व खलासी को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों घायलों को प्राथमिक इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !