Wednesday , 22 July 2026
Breaking News

भ्रूण लिंग परीक्षण में लिप्त दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

राजस्थान पीसीपीएनडीटी टीम ने मंगलवार को सवाई माधोपुर जिले के गंगापुर सिटी में डिकॉय कार्रवाई करते हुए भ्रूण लिंग जांच मामले में लिप्त सपोटरा व करौली के खिरखिड़ा निवासी 27 वर्षीय पिन्टू मीणा पुत्र बसंती लाल मीणा एवं करौली के नांगल सुल्तानपुर निवासी 24 वर्षीय अजय मीणा पुत्र गोल्याराम मीणा को गिरफ्तार किया है। साथ ही डिकाय राशि के हू-ब-हू नम्बरी नोट भी बरामद कर लिये हैं।

two accused arrested fetal gender tests
अध्यक्ष राज्य समुचित प्राधिकारी पीसीपीएनडीटी एवं मिशन निदेशक एनएचएम डॉ. समित शर्मा ने बताया कि मुखबिर के जरिए टीम को सूचना मिली। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीसीपीएनडीटी शिल्पा चौधरी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा मामले की पुष्टि की गयी। सूचना के पुष्टिकरण में पता चला कि दलाल करौली जिले एवं आसपास की गर्भवती महिलाओं की भ्रूण लिंग जांच करवाने के गैरकानूनी कार्य में लिप्त हैं। टीम ने लगातार निगरानी करते हुए मुखबिर के जरिए दलाल अजय मीणा से सम्पर्क साधा।
मिशन निदेशक ने बताया कि दलाल ने भ्रूण लिंग जांच की एवज में 70 हजार रुपये की राशि की मांग की और गंगापुर सिटी के प्राईवेट बस स्डैंड पर डिकाय गर्भवती महिला बुलाया। वहीं दलाल अजय मीणा ने अपने सहयोगी पिंटू मीणा को भी बुला लिया। वहां से दोनों आरोपी डिकाय गर्भवती महिला को कमला हास्पिटल एंड सोनोग्राफी सेंटर ले गये। वहां डिकाय गर्भवती महिला की सामान्य सोनोग्राफी करवायी एवं बाहर आकर मनगढंत रूप से भ्रूण लिंग के बारे में सूचना दी। इशारा मिलते ही पीबीआई टीम एवं आशीष गौतम जिला समन्वयक (पीसीपीएनडीटी) सवाई माधोपुर द्वारा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया एवं हू-ब-हू नम्बरी नोट भी बरामद कर लिये। सोनोग्राफी केन्द्र के चिकित्सक की संलिप्तता के बारे में जांच की जा रही है। साथ ही आरोपियों से भी उनके गिरोह के बारे में सघन पूछताछ की जा रही है।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Facebook suddenly goes down, millions of users worldwide affected vikalp times

Facebook अचानक हुआ डाउन, दुनियाभर के लाखों यूजर्स परेशान

नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) प्लेटफॉर्म Facebook की सेवाएं रविवार को अचानक प्रभावित हो …

Mantown Police Sawai Madhopur News 19 July 26 Vikalp Times

सवाई माधोपुर में साइबर ठ_गी का खुलासा, 4 से 5 गुना पैसे का झां_सा देने वाला शातिर ठ_ग गिरफ्तार

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले के मानटाउन थाना पुलिस (Mantown Police Station) ने साइबर ठ_गी …

Non-functional lift, long queues, and filth... Lok Adalat takes major action against the district hospital Sawai Madhopur Vikalp Times

लिफ्ट बंद, लंबी लाइनें और गंदगी… जिला अस्पताल पर लोक अदालत का बड़ा एक्शन!

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिला मुख्यालय स्थित राजकीय सामान्य चिकित्सालय (Government General Hospital Sawai Madhopur) …

Rajendra Singh Tomar appointed Legal Advisor of IFWJ, Sawai Madhopur Vikalp Times

आईएफडब्ल्यूजे सवाई माधोपुर के लीगल एडवाइजर बने राजेन्द्र सिंह तोमर

सवाई माधोपुर: इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स (Indian Federation Of Working Journalists) की सवाई माधोपुर …

Mantown Police sawai madhopur news 18 July 26 vikalp times

सोशल मीडिया और फ_र्जी बैंक खातों से करोड़ों की ठ_गी करने वाले 2 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे

सवाई माधोपुर: Sawai Madhopur जिले की मानटाउन थाना पुलिस ने साइबर ठ_गी के खिलाफ बड़ी …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !