Sunday , 8 March 2026
Breaking News

खरीफ फसलों में सफेद लट एवं सब्जियों में कीट व्याधि प्रबंधन पर दो दिवसीय प्रशिक्षण का हुआ आयोजन

जयपुर:- राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान, दुर्गापुरा, जयपुर द्वारा खरीफ फसलों में सफेद लट, फड़का (ग्रास होपर) एवं सब्जियों में कीट व्याधि प्रबन्धन पर खण्ड स्तरीय दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन 27-28 मई को राज्य कृषि प्रबन्ध संस्थान (श्याम) दुर्गापुरा में किया गया।

 

 

प्रशिक्षण आयोजन का मुख्य उद्देश्य कृषि खण्ड जयपुर की आवश्यकता आधारित खरीफ फसल में लगने वाले सफेद लट, फड़का कीट एवं खरीफ सब्जियों की व्याधि प्रबन्धन की तकनीकी जानकारी कृषि विभाग के अधिकारियों को उपलब्ध करवाकर इनके माध्यम से सहायक कृषि अधिकारियों व कृषि पर्यवेक्षकों द्वारा कार्यशालाओं व रात्रि चौपालों का आयोजन करवाकर किसानों को इनके बारे में जागरूक करवाया जाना है। इसके साथ ही किसानों से चर्चा कर सफेद लट का समय पर प्रबन्धन करवाएंगे।

 

 

Two day training was organized on the management of whiteflies in Kharif crops in jaipur

 

 

 

प्रशिक्षण समन्वयक कैलाश चन्द्र जाट, श्याम दुर्गापुरा द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में तकनीकी सत्रों के बारे में जानकारी दी गयी। प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रथम दिन बाजरा फसल में फड़का व कातरा के प्रबन्धन व नियंत्रण पर तथा सफेद लट के कीट का परिचय, जीवन चक्र एवं उनके प्रभावी नियंत्रण व प्रबंधन की व्यूह रचना के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी दी गई।

 

 

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम के दूसरे दिन पॉली हाउस व ग्रीन शेडनेट में की जा रही सब्जियों की खेती में लगने वाले कीट व बीमारियों के प्रबन्धन पर चर्चा की गई तथा वरिष्ठ कृषि अधिकारी व कृषि वैज्ञानिकों द्वारा फसलों में बेहतर कीट व्याधि प्रबन्धन की जानकारी दी गई।

 

 

इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में निदेशक श्याम ईश्वर लाल यादव, निदेशक आत्मा डॉ. सुवा लाल जाट, कृषि वैज्ञानिक, अतिरिक्त निदेशक कृषि (विस्तार) जयपुर खण्ड जयपुर द्वारा मनोनित कृषि अधिकारी, सहायक निदेशक कृषि, उप निदेशक कृषि और संयुक्त निदेशक कृषि स्तर के लगभग 60 अधिकारियों द्वारा भाग लिया गया।

 

 

 

Gramin Mahila Vidyapeeth Mainpura Sawai madhopur

 

ग्रामीण महिला विद्यापीठ, उच्च माध्यमिक विद्यालय मैनपुरा, सवाई माधोपुर

माध्यम अंग्रेजी एवं हिन्दी

कक्षा – L.K.G. से 12वीं तक

संकाय – विज्ञान, कला (उर्दू साहित्य)

शीघ्र आवश्यकता

पूर्व प्राथमिक से उच्च माध्यमिक स्तर हेतु सभी विषयों हेतु

अनुभवी एवं प्रशिक्षित शिक्षक/व्याख्याता एवं शारीरिक शिक्षक,

कंप्युटर शिक्षक, कंप्युटर ऑपरेटर, लिपिक, ड्राइवर, सहायक कर्मी की।

महिलाओं को प्राथमिकता

सम्पर्क: प्रातः 8 बजे से 12 बजे तक

मो. 9 46146 2222, 98876 41704

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !