Saturday , 7 March 2026
Breaking News

पतंगबाजी के दौरान 2 मासूमों की हुई मौ*त, जयपुर में छत से गिरा बच्चा, झालावाड़ में मांझे से कटा गला 

राजस्थान में गत सोमवार को पतंगबाजी करते हुए दो बच्चों की मौ*त हो गई। जयपुर में 13 साल का एक बच्चा पतंग उड़ाते वक्त छत से गिर गया। झालावाड़ में चाइनीज मांझे से बच्चे का गला कट गया। पतंगबाजी के दौरान दो दिन में करीब 85 लाेग घायल हो गए। वहीं, सोमवार को पूरे राजस्थान में मकर संक्रांति पर्व मनाया गया। लाेगों ने पवित्र सरोवर में स्नान कर दान-पुण्य किया। जयपुर के तूंगा प्रेमपुरा भटेरी निवासी 13 साल का रिंकू शर्मा शाम करीब 6 बजे पतंग उड़ा रहा था, इस दौरान वह छत से गिर गया। परिजन उसे एसएमएस अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृ*त घोषित कर दिया। वहीं झालावाड़ के असनावर में पतंग उड़ाते समय सुरेन्द्र (10) की गर्दन में चाइनीज मांझा उलझ गया। इससे उसकी गर्दन में गहरा घाव हो गया और काफी खून बह गया। घटना के बाद परिजन उसे असनावर अस्पताल लेकर गए, जहां से उसे झालावाड़ जिला अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन बच्चे ने दम तोड़ दिया।

 

Two innocent people died during kite flying in rajasthan

 

पतंगबाजी के दौरान जयपुर में 82 लोग हुए घायल

बूंदी में गत रविवार शाम बाइक पर जा रहे नटावा निवासी रामलाल मीणा उर्फ कल्लू जमादार (62) का मांझे से गला कट गया। मांझे ने गले को चीरते हुए नस (खून की नली) को काट दिया। बुजुर्ग का एक घंटे तक ऑपरेशन चला,15 टांके आए। भीलवाड़ा में बाइक सवार बड़लियास निवासी बाबूलाल पिता तेजमल खटीक का गला मांझे से कट गया और अत्यधिक खून बह जाने से उसे ब्लड भी चढ़ाना पड़ा। एसएमएस अस्पताल प्रशासन के अनुसार रविवार और सोमवार को मांझे से करीब 82 लोग घायल अवस्था में पहुंचें।

 

मंदिरों में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ 

प्रदेशभर में मकर संक्रांति का पर्व मनाया गया। जयपुर सहित कई शहरों में बच्चों समेत युवाओं ने जमकर पतंगबाजी की और दिनभर छतों पर पतंगों को उड़ाते हुए दिखाई दिए। इस बीच दान-पुण्य का दौर भी चला। तीर्थराज पुष्कर के ब्रह्म सरोवर में लोगों ने आस्था की डुबकी लगाई। सरोवर के घाटों के साथ प्रमुख मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी और पूजा-अर्चना की। लोगों ने गायों को हरा चारा और गुड़ खिलाने के साथ ही उन्हें गोद भी लिया, कबूतर और पक्षियों को चुग्गा भी डाला गया।

About Vikalp Times Desk

Check Also

Adulteration in the festive season, so many kilos of cheese recovered in Jaipur

त्योहारी सीजन में मिलावट का खेल, जयपुर में इतने किलो पनीर पकड़ा

जयपुर: जयपुर के जवाहर नगर इलाके में टीला नंबर-1 के पास एक डेयरी पर मिलावटी …

Government will give Rs 50 lakh for rearing donkeys

गधे पालने पर सरकार देगी 50 लाख रुपए!

नई दिल्ली: सुनकर हैरानी तो हुई होगी आपको, लेकिन ये सच है। अगर आप पशुपालन …

Jaipur acb big action in sikar head constable 28 Feb 26

घू*स लेते पकड़ा गया वर्दीधारी, 13 लाख रुपए की रि*श्वत लेते दबोचा 

जयपुर: एसीबी जयपुर की टीम ने आज शनिवार को सीकर में बड़ी कार्रवाई की है। …

ACb Jaipur action on Land records inspector Jaipur News 27 Feb 26

5 लाख की डील, 3 लाख 80 हजार की रि*श्वत लेते अफसर को दबोचा

जयपुर: भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने जयपुर पश्चिम वृत्त के भू-अभिलेख निरीक्षक (लैंड रिकॉर्ड इंस्पेक्टर) …

Petrol will change from April 1st Will it affect your vehicle or will you benefit Learn the full truth about E20

1 अप्रैल से बदलेगा पेट्रोल! आपकी गाड़ी पर पड़ेगा असर या मिलेगा फायदा? जानिए E20 का पूरा सच

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने 1 अप्रैल से पूरे देश में 20% एथेनॉल मिश्रित E20 …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !