Saturday , 5 September 2026
Breaking News

असम: ओएनजीसी के कुएं में अनियंत्रित गैस रिसाव, 700 से ज्यादा लोगों को सुरक्षित जगह भेजा

असम: असम में मौजूद तेल और प्राकृतिक गैस निगम (ओएनजीसी) के एक तेल और गैस रिग में कथित वि*स्फोट के बाद 700 से अधिक लोगों को एक सुरक्षित जगह भेजा गया है। यह घटना शिवसागर जिले के भोटियापार इलाके की है। यहां 12 जून की दोपहर करीब 12 बजे सर्विसिंग ऑपरेशन के दौरान कुआं नंबर आरडीएस-147 से बड़ी मात्रा में गैस लीक होने लगी। घटना के बाद जिला प्रशासन ने नागरिकों की सुरक्षा के लिए एक किलोमीटर के दायरे में घेराबंदी कर दी है।

Uncontrolled gas leak in ONGC well in Assam

जानकारी के अनुसार इस गैस रिसाव की घटना में 700 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कुएं से हो रही गैस के रिसाव को अब तक नियंत्रित नहीं किया जा सका है। घटना के बाद से इलाके के लोगों में भय का माहौल पैदा हो गया। ओएनजीसी के एक स्थानीय जनसंपर्क अधिकारी दिपांकर सैकिया ने घटना के बारे में बीबीसी को बताया कि सुरक्षा कारणों की वजह से घटना वाली जगह से कुछ परिवारों को सुरक्षित जगह खोले गए राहत शिविरों में ले जाया गया है।

कुएं को नियंत्रित करने और स्थिति को सामान्य करने के लिए देश की सबसे बेहतर संकट प्रबंधन टीम काम कर रही है। देश की अलग-अलग जगहों से ओएनजीसी के कुछ विशेषज्ञ आए हैं। हमें पूरी उम्मीद है कि जल्द से जल्द स्थिति को ठीक कर लिया जाएगा। इस घटना को लेकर शिवसागर के जिला उपायुक्त आयुष गर्ग ने बीबीसी से कहा कि नियमित कार्य के दौरान भोटियापार के पास कुआं संख्या आरडीएस 147 से गैस निकलनी शुरू हो गई। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ओएनजीसी की टीमें, अग्निशमन और आपातकालीन सेवाओं के साथ जिला प्रशासन समन्वय में काम कर रहा है।

फिलहाल, घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। ओएनजीसी से मिली जानकारी के अनुसार कुआं संख्या आरडीएस 147 रुद्रसागर तेल क्षेत्र के रिग संख्या एसकेपी 135 में स्थित है। यह रिग ब्रह्मपुत्र की सहायक नदी दिखौ के तट के नजदीक है। रुद्रसागर तेल क्षेत्र देश के सबसे पुराने तेल क्षेत्रों में से एक है, जहां ओएनजीसी ने साल 1960 से उत्पादन शुरू किया था।

About Vikalp Times Desk

Check Also

BJPs new team announced Major responsibilities for Vasundhara Raje and Satish Poonia Vikalp Times

BJP की नई टीम का ऐलान! वसुंधरा राजे, सतीश पूनिया को बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली: भाजपा (Bharatiya Janata Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन (Nitin Nabin) ने सोमवार …

10 and 20 notes to get a makeover Plastic notes to appear soon Vikalp Times

10 और 20 रुपये के नोट बदलेंगे रूप! जल्द दिखेंगे प्लास्टिक वाले नोट

नई दिल्ली: केंद्र सरकार (Government of India) ने 10 और 20 रुपये के पॉलीमर यानी …

Jobs in foreign social media rajasthan police advisory Vikalp Times

खौफनाक जाल : जॉब के नाम पर विदेश बुलाया, पासपोर्ट छीना और ठ_गी कराई!

जयपुर: विदेश में अच्छी नौकरी (Job in Foreign) और मोटी सैलरी (Salary) का सपना देखने …

Divyanshi Kota's daughter and winner of 12 gold medals, is now set to showcase her prowess at the Asian Games Vikalp Times

12 गोल्ड जीत चुकी कोटा की बेटी दिव्यांशी, अब एशियन गेम्स में दिखाएगी दम

कोटा: राजस्थान (Rajasthan) की बेटी दिव्यांशी (Divyanshi) ने वुशु में (Wusu) बड़ी उपलब्धि हासिल करते …

Changing lanes on the Delhi-Mumbai Expressway will attract a fine, NHAI has implemented strict rules Vikalp Times

Delhi – Mumbai Expressway पर लेन बदली तो लगेगा जुर्माना, NHAI ने लागू किए सख्त नियम

नई दिल्ली: अगर आप दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे (Delhi-Mumbai ExpressWay) पर सफर करते हैं तो अब ड्राइविंग …

error: Content is protected !! Contact Vikalp Times Team !