उच्च शिक्षा विभाग राजस्थान सरकार द्वारा राज्य सरकार की योजना राजीव गांधी स्काॅलरशिप फाॅर एकडेमिक एक्सलेंस-2021 हेतु 31 दिसम्बर तक ऑनलाईन आवेदन आंमत्रित किये जा रहे है।
शहीद कैप्टन रिपुदमन सिंह राजकीय महाविद्यालय सवाई माधोपुर के प्राचार्य डाॅ. ओपी शर्मा ने बताया कि प्रदेश के साधारण परिवार के छात्र-छात्राएं भी विदेश में अध्ययन करने के लिए राज्य सरकार द्वारा मेधावी छात्र-छात्राओं को को उच्च शिक्षा हेतु चयनित किया जायेगा। इसमें प्रदेश के 200 मेधावी छात्र-छात्राओं को चयनित किया जायेगा। इसके लिये विदेश में स्थित 150 विश्वविद्यालयों में छात्र-छात्राओं को अध्ययन का अवसर मिलेगा।
![Under Rajiv Gandhi Excellence Award-2021, meritorious students will get opportunity to study abroad](https://vikalptimes.com/wp-content/uploads/2021/12/Under-Rajiv-Gandhi-Excellence-Award-2021-meritorious-students-will-get-opportunity-to-study-abroad.jpg)
इस योजना में मानविकी, प्योर साइंस, इंजीनियरिंग, फारेस्ट व प्रबंधन आदि विषयों को शामिल किया गया है। यह एसएसओ आईडी से वेबसाईट के जरियें ऑनलाईन आवेदन किया जायेगा। इसमें परिवार के मुखिया की आय 8 लाख वार्षिक से अधिक नहीं होनी चाहिए। डाॅ. शर्मा ने बताया कि इसमें चयनित छात्र-छात्राओं को राज्य सरकार द्वारा विदेश में चयनित विश्वविद्यालय में सम्पूर्ण पाठ्यक्रम की बेहतर शिक्षा नि:शुल्क उपलब्ध करवाई जायेगी। डाॅ. शर्मा ने बताया कि इसकी सम्पूर्ण जानकारी आयुक्तालय काॅलेज शिक्षा की वेबसाईट पर भी नि:शुल्क उपलब्ध है।
![Rajiv Gandhi Excellence Award-2021](https://vikalptimes.com/wp-content/uploads/2021/12/Under-Rajiv-Gandhi-Excellence-Award-2021.png)