जोधपुर: केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट्स की 75वीं वर्षगांठ पर प्रकाशित स्मारिका का विधिवत विमोचन किया। यह कार्यक्रम जोधपुर के सर्किट हाउस में आयोजित हुआ, जहां शेखावत ने इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ और जिला अध्यक्ष प्रदीप जोशी के नेतृत्व में पदाधिकारियों और सदस्यों के अलावा मौजूद पत्रकारों से संवाद किया।
इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट की जिला इकाई के महासचिव अश्विनी व्यास ने बताया कि, इस अवसर पर आईएफडब्ल्यूजे की टीम ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह राठौड़ प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव गौड़ और जोधपुर जिला अध्यक्ष प्रदीप जोशी के नेतृत्व में केंद्रीय मंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट किया। फेडरेशन के राष्ट्रीय अधिवेशन की सफलता पर शेखावत ने पत्रकारों को बधाई देते हुए कहा कि देश भर के 600 से अधिक पत्रकारों का जोधपुर में एकत्र होना अपने आप में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
शेखावत ने इस दौरान अपनी अनुपस्थिति को लेकर भी मन की बात साझा की। उन्होंने कहा कि वे स्वयं इस राष्ट्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होना चाहते थे, लेकिन उसी समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सान्निध्य में संस्कृति मंत्रालय द्वारा आयोजित अंतरराष्ट्रीय संस्कृति सेमिनार में उनकी सहभागिता अनिवार्य थी। शेखावत से मुलाकात के दौरान आईएफडब्ल्यूजे द्वारा अपनी स्थापना के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में प्रकाशित स्मारिका का विमोचन गजेंद्र सिंह शेखावत ने किया।
इस अवसर पर इंडियन फेडरेशन ऑफ वर्किंग जर्नलिस्ट से जुड़े चंद्र शेखर व्यास, डॉ. रंजन दवे, डॉ. लक्ष्मण मोतीवाल, सुर्यांश मूथा, संवितेश्वर पुरोहित, प्रदीप दवे, हर्षित जोशी, लक्षित दवे, योगेश दवे, भूपेन्द्र बिश्नोई, राजेश पुरोहित, नरेंद्र ओझा, भवानी सिंह गेहलोत, पवन प्रजापत, शिव सिंह सिसोदिया, प्रकाश शर्मा और ईश्वर सिंह उदावत सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया
