पेपर लीक के आरोपों को लेकर जारी अभ्यर्थियों के प्रदर्शन के बीच योगी आदित्यनाथ सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। योगी सरकार ने यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा को रद्द कर दिया है। अब 6 महीने के अंदर दोबारा परीक्षा करवाई जाएगी।

इस बीच सूत्रों से जानकारी मिली है कि एसटीएफ की रडार में कई आरोपी हैं। साथ ही कई बड़ी गिरफ्तारियां भी हो चुकी हैं। 6 महीनों के अंदर पुन: परीक्षा आयोजित करने के आदेश की घोषणा के बाद लखनऊ में अभ्यर्थियों ने जश्न मनाया।
Vikalp Times – Janta Ka Media विकल्प टाइम्स – जनता का मीडिया